Haryana Family ID: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, इन लोगों की फैमिली आईडी होगी रद्द, जानिए कारण
Haryana News: हरियाणा में फैमिली आईडी से जुड़े नियम बदल गए हैं। अब केवल उन्हीं परिवारों की फैमिली आईडी मान्य मानी जाएगी जो वास्तव में हरियाणा राज्य में निवास कर रहे हैं। हरियाणा सरकार ने हाल ही में अधिसूचना जारी करी है।

Haryana Family ID: हरियाणा में फैमिली आईडी से जुड़े नियम बदल गए हैं। अब केवल उन्हीं परिवारों की फैमिली आईडी मान्य मानी जाएगी जो वास्तव में हरियाणा राज्य में निवास कर रहे हैं। हरियाणा सरकार ने हाल ही में अधिसूचना जारी करी है।
किस कारण से रद्द होगी फैमिली आईडी?
अगर पूरा परिवार हरियाणा से किसी अन्य राज्य में स्थानांतरित हो गया है। यदि किसी की मृत्यु हो गई तो मृत व्यक्ति का नाम हटाया जाएगा और आवश्यकता अनुसार ID को रद्द किया जा सकता है। यदि परिवार का मुखिया किसी सदस्य को हटाने का अनुरोध करता है तो भी। Haryana Family ID
सरकार नई किया यह ऐलान
हरियाणा सरकार ने यह भी घोषणा की है कि फैमिली आईडी से संबंधित कोई भी डेटा किसी निजी या गैर-सरकारी संस्था के साथ साझा नहीं किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य है नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करना।
क्या करें अगर फैमिली आईडी रद्द हो जाए?
अगर आपकी फैमिली आईडी रद्द हो गई है या किसी कारणवश अमान्य हो गई है, तो घबराएं नहीं। आप फिर से आवेदन कर सकते हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पर से आवेदन कर सकते हैं। नहीं तो आप CSC जाकर यह काम आसानी से करवा सकते हो। Haryana Family ID New Update