Haryana News: हरियाणा सरकार कराएगी तीर्थ दर्शन, शुरू हुई ये बस सेवा, जानें पूरा शेड्यूल

Haryana News: हरियाणा में पर्यटकों को थानेसर के प्राचीन तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से विशेष बस सेवा शुरू की गई है। आने वाले समय में तीर्थ भ्रमण के लिए शटल बस सेवा भी शुरू की जाएगी। ये बस हर घंटे में तीर्थ पर पहुंचेगी।

Haryana News: हरियाणा में पर्यटकों को थानेसर के प्राचीन तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से विशेष बस सेवा शुरू की गई है। आने वाले समय में तीर्थ भ्रमण के लिए शटल बस सेवा भी शुरू की जाएगी। ये बस हर घंटे में तीर्थ पर पहुंचेगी।

जानकारी के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति ब्रह्मसरोवर उतरता है तो 1 घंटे में दोबारा उस बस से दूसरे तीर्थ जा सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को यह बस सेवा शुरू हुई। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, सीईओ पंकज सेतिया, चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने कुरुक्षेत्र दर्शन बस को रवाना किया।

उन्होंने कहा कि दर्शन बस सेवा का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री मनोहर लाल की ओर से कुछ साल  पहले शुरू किया गया था। हालांकि, बीच में यह सेवा रुक गई थीं। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र दर्शन बस सेवा को तीर्थों के हिसाब से अलग-अलग फेस में शुरू किया जा रहा है।

ये होगा समय 

खबरों की मानें, तो यह बस सुबह 8:30 बजे से लेकर सांय 4:30 बजे तक चलेगी। थानेसर शहर के पवित्र तीर्थों के दर्शन करवाएगी। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने कहा कि CM के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र दर्शन बस सेवा – को अलग-अलग फेस में शुरू किया जा रहा है। इस 48 कोस के सभी तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के लिए विशेष बस शुरू की जा रही है।

इन मंदिरों तक जाएगी बस

खबरों की मानें, तो केडीबी के सीईओ पंकज सेतिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र दर्शन बस सेवा के तहत अब चिटटा मंदिर ब्रह्मसरोवर, गीता ज्ञानम संस्थान, छठी पातशाही, इस्कॉन मंदिर, ज्योतिसर तीर्थ, नरकातारी सहित ब्रह्मसरोवर और सन्निहित सरोवर जैसे तीर्थ स्थलों तक बस चलेगी। इसके अलावा गाइड की व्यवस्था भी की जाएगी।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!