Haryana News

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में शर्मनाक घटना , इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप

Advertisement
Advertisement

Haryana:  हरियाणा के गुरुग्राम से शर्मनाक घटना सामने आ रही है , दरअसल ,गुरुग्राम में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बने दोस्त से मिलने गई किशोरी के साथ चार युवकों ने गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। किसी को इस बारे में बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। गुरुग्राम पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों की माने तो , किशोरी इस घटना के बाद इतनी सहम गई कि परिजनों से भी बात करने में घबराने लगी। किशोरी ने काफी प्रयास के बाद परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर गुरुवार को सदर थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज किया। किशोरी का मेडिकल करवाने और कोर्ट में बयान कराया गया। गिरफ्तार एक आरोपी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है, जबकि तीन दोस्त फरार चल रहे हैं।

Advertisement

 

जानकारी के मुताबिक , मूलरूप से बिहार की रहने वाली 16 वर्षीय की किशोरी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ सदर थाना इलाके में रहती है। उसकी डेढ़ महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। कई दिनों तक बातें होने के बाद युवक ने किशोरी को 22 मार्च को हंस एंक्लेव में मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि जब वह अपने दोस्त से मिलने पहुंची तो वहां पर पहले से तीन दोस्त और भी मौजूद थे। चारों दोस्तों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि 23 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी फरार आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे। किशोरी की हालत ठीक है।

ये सावधानियां बरतें
● सोशल मीडिया के जरियें हुई दोस्ती पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

● अनजान लोगों से दोस्ती करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें।

● मुलाकात के लिए कभी भी घर या होटल न जाएं। हमेशा सार्वजनिक जगह पर मिलें।

● अनजान लोगों से मिलने के लिए अकेले न जाएं। परिवार या किसी करीबी को भी जरूर बताएं।

● किसी के साथ निजी जानकारी साझा न करें।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!