Haryana Earthquake: भूकंप से फिर कांपी हरियाणा की धरती, डर के मारे घर से बाहर निकले लोग
Haryana Earthquake: हरियाणा में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार फरीदाबाद भूकंप का केंद्र रहा।

Haryana Earthquake: हरियाणा में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार फरीदाबाद भूकंप का केंद्र रहा। सुबह 6 बजे लोग डर के मारे घर से बाहर निकल गए। रिक्टर स्केल पर इस बार भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। भूकंप के 5km की गहराई में भ हलचल हुई।
हरियाणा के 12 जिले भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। इनमें रोहतक, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं।












