Nepal Flood में हरियाणा की डॉक्टर प्रियंका चौधरी गुमशुदा, बचाव कार्य के लिए प्रशासन से गुहार

डॉक्टरों की टीम के साथ घूमने गई थीं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की बेटी; हादसे से एक घंटे पहले हुई थी परिजनों से बात, अब फोन बंद

Nepal Flood/भिवानी
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। इस बीच हरियाणा के भिवानी से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। भिवानी की रहने वाली डॉक्टर प्रियंका चौधरी नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाके से लापता हो गई हैं। उनका मोबाइल फोन बंद आने के कारण परिजनों की सांसें अटकी हुई हैं और वे किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका से बेहद चिंतित हैं।


डॉक्टरों की टीम के साथ गई थीं नेपाल (Nepal Flood)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिवानी के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की बेटी डॉ. प्रियंका चौधरी अपने साथी चिकित्सकों की एक टीम के साथ नेपाल भ्रमण पर गई थीं। यात्रा के दौरान जब अचानक नेपाल की नदियों का जलस्तर बढ़ा और भीषण बाढ़ (Nepal Flood) की स्थिति पैदा हुई, तो उसके कुछ ही समय बाद से उनका संपर्क अपने परिवार से पूरी तरह टूट गया।


हादसे से ठीक पहले हुई थी बात : Nepal Flood
परिजनों के मुताबिक, (Nepal Flood) त्रासदी से लगभग एक घंटे पहले डॉ. प्रियंका की घर पर बात हुई थी। उस समय उन्होंने सब कुछ सामान्य बताया था, लेकिन प्राकृतिक आपदा के विकराल रूप लेते ही उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। लगातार कोशिशों के बावजूद जब उनसे संपर्क नहीं हो पाया, तो परिवार ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई।


परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल, प्रशासन से लगाई गुहार : Nepal Flood
डॉ. प्रियंका चौधरी का कोई सुराग न मिलने से भिवानी स्थित उनके आवास पर सन्नाटा और चिंता का माहौल है। रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। परिजनों ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों के बचाव कार्य में तेजी लाते हुए डॉ. प्रियंका और उनके साथ गए अन्य डॉक्टरों का जल्द से जल्द पता लगाया जाए।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤