Gurugram Metro: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार का पहला U गर्डर मंत्री राव नरबीर सिंह की उपस्थिति में देर रात किया गया लिफ्ट
साइबर सिटी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम; उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया पूजन

Gurugram Metro/गुरुग्राम
साइबर सिटी में बेहतर और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सेवा (Public Transport) की दिशा में एक अहम पड़ाव हासिल कर लिया गया है। गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना के तहत 28 अगस्त 2026 को साइबर पार्क के पास पहला ‘U-गर्डर’ सफलता पूर्वक लॉन्च (लिफ्ट) किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना की, जिसके बाद देर रात क्रेन की मदद से मेट्रो ट्रैक के इस मुख्य U-गर्डर को पिलर्स पर स्थापित किया गया।

परियोजना की मुख्य बातें:
स्थल: साइबर पार्क के समीप, गुरुग्राम।
प्रमुख उपस्थिति: राव नरबीर सिंह (उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, हरियाणा)।
उद्देश्य: “ट्रांसफॉर्मिंग पब्लिक ट्रांसपोर्ट इन गुरुग्राम” — शहर के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और सुगम बनाना।
मेट्रो ट्रैक के पहले U-गर्डर के लॉन्च होने से निर्माण कार्य में तेजी आएगी। स्थानीय लोगों और रोजाना आवाजाही करने वाले यात्रियों को इससे आने वाले समय में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और सुचारू कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
