Haryana DLF Township: हरियाणा गुरुग्राम में DLF के लग्जरी घरों को सील करने पर लगी सुप्रीम कोर्ट की रोक, फिल्म स्टार तक के घर थे लिस्ट में

Haryana DLF Township: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने यहां कि DLF इलाके में अवैध निर्माण और कॉमर्शियल एक्टीविटीज वाले घरों को सील करने पर रोक लगा दी है। यहां पर सीलिंग कार्रवाई को रोकने की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 4 सप्ताह तक DTP को कार्रवाई न करने के लिए कहा है।

4 तारीख को होनी थी कार्रवाई

बता दें कि कल यानी 4 तारीख को यहां टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की टीम को कार्रवाई करनी थी जिसको लेकर लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने यहां रोड जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस बीच सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के चलते DTP थाने चली गई। बता दें कि विभाग ढाई हजार लग्जरी घरों पर सीलिंग कार्रवाई करने की तैयारी में था।

जानकारी के लिए बता दें कि DLF के जिस फेज 1 से 5 में कार्रवाई करनी थी, वहां कई फिल्म स्टार और कारोबारियों की भी कोठियां भी हैं। इनमें अनिल कपूर, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनुपम खेर के अलावा रणवीर कपूर व आलिया भट्‌ट के घर भी शामिल हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button