Haryana Board की 10वीं कक्षा का पेपर आउट, पुलिस ने दर्ज की FIR, बोर्ड चेयरमैन का बड़ा एक्शन

गणित की परीक्षा में बोर्ड के उड़नदस्तों ने पैनी नजर रखी, जिसके परिणामस्वरूप अनुचित साधनों के कुल 10 मामले दर्ज किए गए।चरखी दादरी में 03 केस, रोहतक में 02 केस, सोनीपत में 02 केस, करनाल, पलवल और नूंह में 01-01 केस दर्ज किया गया ।

Haryana Board की तमाम कोशिशों के बावजूद गुरुवार को दसवीं कक्षा का गणित का प्रश्न-पत्र लीक हो गया। जबकि परीक्षा शुरू होने में कुछ समय बाकी था। परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों के व्हाट्सऐप पर सर्कुलेट भी हो गया। प्रश्न पत्र दोपहर एक बजकर 56 मिनट पर आउट हो गया।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. (प्रो.) पवन कुमार ने बताया कि गणित की परीक्षा के दौरान दोपहर 01:56 बजे उनके व्हाट्सएप पर एक प्रश्न-पत्र प्राप्त हुआ। बोर्ड के तकनीकी तंत्र ने तुरंत सक्रिय होते हुए अल्फा न्यूमेरिक कोड और क्यूआर कोड के जरिए यह ट्रेस कर लिया कि यह पेपर जिला चरखी दादरी के रानीला-02 केंद्र के कमरा नंबर 02 व 03 से आउट किया गया था। इस मामले में तुरंत एफआईआर  दर्ज कराई गई है और संबंधित स्टाफ को कल कर दिया जाएगा।

गणित की परीक्षा में बोर्ड के उड़नदस्तों ने पैनी नजर रखी, जिसके परिणामस्वरूप अनुचित साधनों के कुल 10 मामले दर्ज किए गए।चरखी दादरी में 03 केस, रोहतक में 02 केस, सोनीपत में 02 केस, करनाल, पलवल और नूंह में 01-01 केस दर्ज किया गया ।

नकल रोकने में ढिलाई बरतने वाले स्टाफ पर भी बोर्ड ने गाज गिराई है। नारनौल के कोरियावास केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षक अनिल कुमार को उसी स्कूल का होने के कारण हटा दिया गया। वहीं, सोनीपत के बनवासा केंद्र पर पीजीटी राजेश को ड्यूटी में कोताही बरतने के चलते कार्यभार मुक्त कर दिया गया।

आंकड़ों में हरियाणा बोर्ड परीक्षा (2026)

श्रेणीपंजीकृत विद्यार्थी
कुल विद्यार्थी5,66,411
10वीं कक्षा2,95,748
12वीं कक्षा2,70,663
लड़के2,96,593
लड़कियां2,69,818
परीक्षा केंद्र1,433

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: 320 फ्लाइंग स्क्वाड तैनात

बोर्ड ने नकल रोकने के लिए 320 फ्लाइंग स्क्वाड (उड़नदस्ते) तैनात किए हैं। इनमें रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और एसटीएफ (STF) भी शामिल हैं। सभी केंद्रों के पास धारा-163 लागू की गई थी और फोटोस्टेट की दुकानें बंद रखी गईं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button