प्लेन में Google Maps ऑन कर बंदे ने नाप दी स्पीड, तरीका देख लोग बोले ‘India Is Not For Beginners’

Google Maps : कभी कभी सोशल मीडिया पर ऐसी ऐसी वीडियो बनाई जाती है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है । एक शख्स ने ऐसा ही एक वीडियो बनाया जिसे देखकर हर कोई मज़े ले रहा है । ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । अब तक इस वीडियो के 3.8 मिलियन व्यूज़ हो चुके हैं ।

चलते प्लेन की नाप दी स्पीड !

आप अक्सर बाइक या गाड़ी चलाते वक्त Google Maps का इस्तेमाल करते हैं, ताकि रास्ता ना भटक जाएं । लेकिन कभी सोचा है कि कोई शख्स हवाई जहाज में बैठकर गूगल मैप का इस्तेमाल कर प्लेन की स्पीड मापने के लिए कर सकता है । दरअसल सोशल मीडिया Instagram पर @biker_bidu नाम के प्रोफाइल से एक वीडियो अपलोड किया गया जिसमें बंदे ने एयरप्लेन की स्पीड ही नाप दी । जब प्लेन रनवे पर टेकऑफ करने लगा तो युवक ने अपने मोबाइल में Google Maps ऑन कर दिया और उसमें डेस्टिनेशन डालकर प्लेन की स्पीड ही मापनी शुरु कर दी ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Biker Bidu (@biker_bidu)

आखिर कैसे नापी विमान की स्पीड?

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स फ्लाइट में विंडो सीट पर बैठा है। जब प्लेन टेकऑफ यानी उड़ने के लिए रनवे पर दौड़ना शुरू करता है, तो शख्स अपने फोन में ‘गूगल मैप्स’ खोल लेता है। वो मैप में एक डेस्टिनेशन सेट करके नेविगेशन ऑन कर देता है।

इसके बाद जो होता है, वो मजेदार है। जैसे-जैसे रनवे पर विमान की रफ्तार बढ़ती है, वैसे-वैसे मैप पर दिखने वाला स्पीडोमीटर भी तेजी से भागने लगता है। फोन की स्क्रीन पर स्पीड 100, 200 और फिर देखते ही देखते 310 Km/h पर पहुंच जाती है। ठीक इसी स्पीड पर प्लेन हवा में टेकऑफ कर जाता है और वीडियो खत्म हो जाता है।

मज़ेदार कमेंट्स की बाढ़

इस वीडियो के इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही वीडियो पर कमेंट्स की बाढ आ गई । वीडियो पर अब तक करीब 3.8 मिलियन व्यूज़ आ चुके हैं और करीब 40 हज़ार लाइक्स आ चुके हैं । इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं । एक यूज़र ने कमेंट किया कि भाई पायलट को बोलो की यू टर्न ले ले, एक अन्य यूजर ने लिखा ये जहाज की टॉप स्पीड नहीं बल्कि ये केवल टेकऑफ की स्पीड है तो एक ने कमेंट किया कि ये आईडिया मस्त है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button