Haryana Accident News: हरियाणा के हांसी में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर

Haryana Accident News हरियाणा के हिसार शहर के हांसी से बड़ी खबर सामने आ रही है , जानकारी के मुताबिक गाँव सोरखी में बीती बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को लगभग 36 वर्षीय अरुण नजदीकी गांव मुंढाल में किसी एनिवर्सरी फंक्शन की फोटोग्राफी के लिए गया हुआ था। वहां से मोटरसाइकिल पर आते समय मुंढाल गांव से निकलने के कुछ देर बाद ही हादसा हो गया। अभी तक किस वहां से टक्कर हुई यह पता नहीं चल पाया है।
अरुण के भाई दीपक का कहना है कि उन्हें रात को लगभग 10 बजे किसी ने सूचना दी की कि अरुण यहां बेसुध हालत में पड़ा है। जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि अरुण की मौत हो चुकी थी और अन्य कोई वाहन वहां मौजूद नहीं था। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।









