Gurugram Toll Rates: हरियाणा के सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड रोड पर महंगा हुआ सफर, टोल दरों में हुई बढ़ोत्तरी

Gurugram Toll Rates Hike: हरियाणा के सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड रोड पर घामडोज टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से बढ़ी दरों से टोल वसूली शुरू कर दी गई।सोमवार रात 12 बजे से नई दरों से टोल वसूला जा रहा है। एनएचएआई की तरफ से करीब चार प्रतिशत टोल दर में वृद्धि की गई है।
रेपोर्ट्स के मुताबिक ,बढ़ी हुई दर के साथ इस टोल(Toll) पर अब कार व जीप से सिंगल साइड के 130 रुपये व आने जाने के लिए 195 रुपये वसूल किए जाएंगे। मिनी बस से सिंगल साइड के 210 रुपये व दोनों साइड के 320 रुपये वसूलेंगे। इसी प्रकार बस, ट्रक से सिंगल साइड के 445 व दोनों साइड के 665 रुपये टैक्स वसूला जाएगा।
खबरों की माने तो, कमर्शियल वाहनों से सिंगल साइड के 485 रुपये व दोनों साइड के 725 रुपये टोल(Toll) टैक्स लिया जाएगा। हैवी वाहनों से सिंगल साइड के 695 रुपये व दोनों साइड के 1045 रुपये का टोल टैक्स लिया जाएगा। ओवरसीज वाहनों से सिंगल साइड के 845 रुपये व दोनों साइड के 1270 रुपये टोल टैक्स की वसूली की जाएगी।
स्थानीय वाहनों के पास शुल्क में हुई वृद्धि
मिली जानकारी के अनुसार , घामडोज टोल प्लाजा और आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के वाहनों से टोल एजेंसी बढ़ाए गए पास शुल्क की वसूली करेगी। पूर्व में स्थानीय लोगों के वाहनों का प्रतिमाह पास शुल्क 340 रुपये था जो अब बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया गया है।
घामडोज टोल पर तैनात जनरल मैनेजर मनोज कुमार बताते हैं कि टोल शुल्कों में पूर्व के मुकाबले मामूली वृद्धि की गई है। जो मात्र 3.84 प्रतिशत की है। उन्होंने यह भी बताया कि एक अप्रैल से बड़ी टोल दर लागू कर दी गई है।