Road Closed : गुरुग्राम-पटौदी रोड आज से बंद, जानिए पूरा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

Road Closed : पिछले काफी समय से टूटी फूटी सड़क को अब बनाया जा रहा है । गुरुग्राम से पटौदी रोड़ पर जो बुरा हाल होने की वजह से हज़ारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था अब वो समस्या खत्म हो जाएगी । पटौदी रोड़ पर गाडौली से पहले टूटी हुई सड़क को आज से रिपेयर किया जा रहा है । इसको लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने इस सड़क को बंद कर रुट डायवर्ट किया है ।
यदि आप आज या कल गुरुग्राम के उमंग भारद्वाज चौक या पटौदी रोड की ओर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है । नगर निगम गुरुग्राम (MCG) द्वारा रोड रिपेयरिंग के काम के चलते इस मार्ग पर ट्रैफिक के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है ।
क्यों और कब तक बंद रहेगा रास्ता ? (Road Closed)
नगर निगम गुरुग्राम के अनुसार, उमंग भारद्वाज चौक से गाडौली गांव तक सड़क मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। सुरक्षा और कार्य की गति को देखते हुए 21 फरवरी 2026 की रात से 22 फरवरी 2026 की रात तक इस रोड़ पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा ।
इन वैकल्पिक रास्तों का करें प्रयोग (Traffic Diversion Plan)
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए निम्नलिखित डायवर्जन रूट निर्धारित किए हैं:
गुरुग्राम से पटौदी रोड जाने वालों के लिए: जो चालक गुरुग्राम से गाडौली या पटौदी की ओर जाना चाहते हैं, वे बसई धनकोट के रास्ते द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expresswa) का उपयोग करें और हरसरू होते हुए अपने गंतव्य तक जाएँ।
पटौदी रोड से सेक्टर-10 की ओर आने वालों के लिए: ऐसे वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रयोग करते हुए बसई धनकोट के रास्ते सेक्टर-10 गुरुग्राम में प्रवेश कर सकते हैं।
पटौदी से गुरुग्राम शहर/NH-48 जाने वालों के लिए: पटौदी रोड से आने वाले वाहन चालक गढ़ी हरसरू से द्वारका एक्सप्रेसवे पर चढ़कर NH-48 (Delhi Jaipur Highway) के रास्ते गुरुग्राम शहर की ओर जा सकते हैं।









