Gurugram:सुशांत लोक फेज-2 में DTP का बड़ा एक्शन,अवैध दुकानों पर चला नोटिस का हथौड़ा

अधिकारियों ने बताया कि DTP अमित मधोलिया को लंबे समय से सुशांत लोक फेज-2 में शिकायतें मिल रही थीं। लोग अपने घरों को ऑफिस, परचून की दुकान या बड़े शोरूम में बदल रहे थे, जो नियमों के खिलाफ है।

Gurugram News Network – सेक्टर-55 स्थित पॉश इलाके सुशांत लोक फेज-2 में उस समय हड़कंप मच गया जब डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (DTP) अमित मधोलिया ने एक अनूठा कदम उठाते हुए अपना ऑफिस ही एक पेड़ के नीचे लगा दिया। उनका मकसद साफ था – रिहायशी घरों में चल रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर तुरंत नकेल कसना।

मौके पर ही ऑन द स्पॉट नोटिस
अधिकारियों ने बताया कि DTP अमित मधोलिया को लंबे समय से सुशांत लोक फेज-2 में शिकायतें मिल रही थीं। लोग अपने घरों को ऑफिस, परचून की दुकान या बड़े शोरूम में बदल रहे थे, जो नियमों के खिलाफ है। इन शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए, DTP मधोलिया अपनी टीम के साथ सीधे मौके पर पहुंचे।

उन्होंने हर गली का सर्वे किया और जहां भी नियम तोड़े जा रहे थे, वहीं पर पोर्टेबल ऑफिस से नोटिस बनवाकर मकानों के बाहर चिपका दिए। यह तरीका इसलिए अपनाया गया ताकि किसी को यह न लगे कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

DTP मधोलिया ने बताया कि उन्होंने अब तक करीब 150 घरों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस बार कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जिन मकान मालिकों को नोटिस मिले हैं, उन्हें जवाब देना होगा और अपनी बिल्डिंग को रिहायशी प्लान के हिसाब से दोबारा बनाना होगा। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें बिल्डिंग को सील करना या उसे तोड़ने तक की कार्रवाई भी शामिल है।

DTP की इस अचानक और सख्त कार्रवाई से सुशांत लोक फेज-2 के लोगों में हलचल मच गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस कार्रवाई का कितना असर होता है और कितने लोग नियमों का पालन करते हैं।

गुरुग्राम में पहले भी DTP ने अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों के खिलाफ बड़े अभियान चलाए हैं:

DTP ने साउथ सिटी में 51 गेट तोड़े थे।
अवैध कॉलोनियों पर ‘पीला पंजा’ चलाकर 5 कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया।
साढराणा में भी 9.5 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी को गिराया गया था।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button