Gurugram: लापरवाही बरतने पर निगम के सलाहाकार को दिखाया बाहर का रास्ता
बीते साल ही उनकी सेवाएं समाप्त की गई थी। इसके बाद निगम ने फिर से दो माह पहले भर्ती किया था। बुधवार को निगमायुक्त ने सलाहाकार सुरेश यादव की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Gurugram News Network – नगर निगम गुरुग्राम में लगे सलाहाकार के द्वारा भी लापरवाही बरतने का मामला सामाने आया। इस पर निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने निगम में लगे एक सलाहाकार को निलंबित कर दिया है। निगमायुक्त के जारी आदेशों में सहालाहाकार की हमेशा के लिए सेवाएं समाप्त कर दी है। काम में लापरवाही के चलते निगमायुक्त ने सलाहकार सुरेश यादव की सेवाएं समाप्त की है।
नगर निगम ने 50 से अधिक विभिन्न विभागों के सेवानिवृत अधिकारियों को सलाहाकार के तौर पर भर्ती किया हुआ है। निगम ने स्थापना शाखा में सुरेश यादव को भी एक सलाहाकार के रूप में भर्ती किया हुआ था। निगम ने इन्हें दो माह पहले ही भर्ती किया था। इससे पहले भी एक बार निगम ने सुरेश यादव को सलाहाकार लगाया था।

बीते साल ही उनकी सेवाएं समाप्त की गई थी। इसके बाद निगम ने फिर से दो माह पहले भर्ती किया था। बुधवार को निगमायुक्त ने सलाहाकार सुरेश यादव की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि कार्य में लापरवाही के चलते निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने सख्ती से काम लेना शुरू कर दिया है। एक दिन पहले ही निगमायुक्त ने वरिष्ठ सफाई निरीक्षक को कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित किया था। अब सलाहाकार की सेवाएं समाप्त कर दी है।










