Gurugram: 20 हजार का इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद पकड़ा, हत्या के मामले में चल रहा था फरार
फरुखनगर क्षेत्र में हुई रोहित नामक युवक की हत्या मामले में 20 हजार रुपये का ईनामी आरोपी बाइक पर सवार होकर गांव खेड़ा खुर्रमपुर की तरफ जा रहा है। जिस पर टीम ने झज्जर रोड की तरफ से फरुखनगर मिनी बाईपास पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में एक बाइक सवार युवक नाका की तरफ आया तो पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया।

Gurugram News Network – हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद Crime Branch फर्रुखनगर की टीम ने काबू कर लिया। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला किया। पुलिस द्वारा की कई जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लगी।
जिसको पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व चार खाली खोल कारतूस बरामद किए हैं।
फरुखनगर क्षेत्र में हुई रोहित नामक युवक की हत्या मामले में 20 हजार रुपये का ईनामी आरोपी बाइक पर सवार होकर गांव खेड़ा खुर्रमपुर की तरफ जा रहा है। जिस पर टीम ने झज्जर रोड की तरफ से फरुखनगर मिनी बाईपास पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में एक बाइक सवार युवक नाका की तरफ आया तो पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया।
चालक ने बाइक सहित भागने का प्रयास किया तो बाइक गिर गई। आरोपी पुलिस टीम पर गोली चलाते हुए भागने लगा। एक गोली पुलिस कर्मचारी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।
पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही में गोलियां चलाई तो एक गोली आरोपी के पैर में लगी। जिस पर आरोपी जमीन पर गिर गया, जिसे पुलिस टीम ने काबू किया गया। आरोपी की पहचान सुमित निवासी गांव खेड़ा खुर्रमपुर, गुरुग्राम के रूप में हुई। पुलिस टीम ने घायल हुए आरोपी को ईलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया।
प्रबंधक थाना फर्रुखनगर, गुरुग्राम, सीन-ऑफ-क्राईम, फिंगरप्रिंट टीमों को अवगत करवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं के तहत फर्रुखनगर, गुरुग्राम में केस दर्ज कर लिया।
मुठभेड़ में आठ राउंड बदलाश और पुलिस के बीच चली। जिनमें से आरोपी की तरफ से चार व पुलिस की तरफ से चार फायर किए गए। पुलिस ने आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई एक बाइक, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, चार खाली खोल कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करेगी।