Gurugram: Reels के चक्कर में कार से स्टंट करना पड़ा भारी , पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दे कि बादशाहपुर थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहन यादव निवासी गांव फाजिलपुर झाड़सा, कृष्णा यादव निवासी गांव फाजिलपुर झाड़सा गुरुग्राम व हितेश यादव निवासी सेक्टर-21 गुरुग्राम के रूप में हुई। आरोपी रोहन व कृष्णा सगे भाई है।

Gurugram News Network – रिल्स पर लाइक के चक्कर में स्टंट करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। तीनों आरोपियों ने अलग-अलग कारों से स्टंट किया था,ताकी इंस्टाग्राम पर फॉलोअर और लाइक में इजाफा हो। बादशाहपुर थाना पुलिस ने स्टंट की वीडियों का संज्ञान लेते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। स्टंट में इस्तेमाल की गई तीनों कारों को भी जब्त किया गया।

बता दे कि बादशाहपुर थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहन यादव निवासी गांव फाजिलपुर झाड़सा, कृष्णा यादव निवासी गांव फाजिलपुर झाड़सा गुरुग्राम व हितेश यादव निवासी सेक्टर-21 गुरुग्राम के रूप में हुई। आरोपी रोहन व कृष्णा सगे भाई है।

आरोपी रोहन ने बीबीए, कृष्णा ने बीसीए तथा आरोपी हितेश ने एमबीए तक पढ़ाई की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि इंस्टाग्राम पर रिल्स बनाकर डालने के लिए स्टंट किया था,ताकि ज्यादा लाइक मिल सके।

पुलिस को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो जिसमें थाना बादशाहपुर , गुरुग्राम के क्षेत्र में चलती गाड़ी में एक थार व एक वरना कार चालक गाड़ी को गोल-गोल घुमाकर स्टंटबाजी कर रहे है। जिन्होंने स्टंटबाजी करके अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में डालने का अपराध किया है। इसके संबंध में गुरुग्राम पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए सोमवार को थाना बादशाहपुर में मामला दर्ज किया था।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!