Gurugram में रहने वालों का दर्द ‘1.5 लाख की सैलरी लगती है 15,000’ सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Gurugram आज देश में सबसे उभरता हुआ शहर है । ये शहर ना केवल बाकी शहरों को प्रॉपर्टी के दामों में पछाड़ रहा है बल्कि यहां पर रहकर काम करने वालों का दर्द भी रह रहकर बाहर आता रहता है । सोशल मीडिया पर आजकल एक नई बहस छिड़ी हुई है । गुरुग्राम में काम करने वाले एक सॉफ्टवेयर डेवलेपर ने अपना दर्द सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर शेयर करते हुए लिखा है कि महीने की डेढ लाख सैलरी भी 15 लगती है क्या करूं ?

सोशल मीडिया पर लिखा दर्द

दरअसल गुरुग्राम में काम करने वाले एक सॉफ्टवेयर डेवलेपर ने लिखा है कि उसकी अभी अभी शादी हुई है वो गुरुग्राम में काम करता है । महीने की तनख्वाह भी 1.5 लाख है लेकिन फिर भी लगता है कि वो 15,000 की नौकरी कर रहे हैं । सॉफ्टवेयर डेवलेपर ने अपने हालात सोशल मीडिया पर लिखे हैं जिसके बाद गुरुग्राम में महंगाई को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है ।

Gurugram

महीने भर का खर्च लिखकर बयां किया दर्द

सॉफ्टवेयर डेवलेपर लिखते हैं कि उसकी सैलरी 1.5 लाख रुपए है जो कि कटकर 1.44 लाख रुपए मिलती है जिसमें से 44,000 प्लॉट की ईएमआई, 25,000 घर का किराया, 6,000-7,000 रुपए घर खर्च, 8,000-10,000 रुपए पेट्रोल का खर्च, पत्नी के निजी खर्च 15,000, महीने में बाहर का खर्च 7,000-8,000 रुपए हो जाता है । महीने भर की सैलरी से लगभग 1.10 लाख रुपए खर्च हो जाता है ।

कभी कभी तो कई बड़े खर्चे अचानक महीने में आ जाते हैं जिसमें माता-पिता के लिए पैसे भेजना, बिमारी के लिए, गाड़ी की सर्विस और मैनटेनेंस जैसे खर्च आ जाते हैं जिससे हाथ और तंग हो जाता है ।

सॉफ्टवेयर डेवलेपर ने ये भी बताया कि उसने दोस्तों से भी लगभग 2.25 लाख रुपए कर्ज लिया हुआ है जिसको वो धीरे धीरे चुका रहा है । डेवलेपर लिखते हैं कि अपनी ही उम्र के लोगों को इससे ज्यादा कमाते हुए देखना मुझे चिंता में डाल देता है । मुझे घर चलाना भारी पड़ रहा है मैं कैसे अपना परिवार चलाऊं ।

सॉफ्टवेयर डेवलेपर ने सोशल मीडिया पर लोगों से सलाह मांगी है कि वो क्या करे ताकि उसका भविष्य सुरक्षित और बेहतर हो । ऐसे में तो उसे लगता है कि वो ऐसा क्या करे जो सब कुछ ठीक हो जाए ।

लोगों ने बढाया हौसला

जब सॉफ्टवेयर डेवलेपर ने अपनी आप बीती सोशल मीडिया पर लिखी तो लोगों के मजेदार कमेंट्स भी इस पोस्ट पर आने लगे और सॉफ्टवेयर डेवलेपर का हौंसला बढाने लगे । एक यूजर ने लिखा कि ‘आप महीने के डेढ लाख कमा रहे हैं जो भारत में लगभग 98 फीसदी लोगों से बेहतर है, जब वो लोग जी रहे हैं तो आप भी जी लेंगे’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘आप बहुत अच्छा कर रहे हैं भाई, आपके पास प्लॉट है, इंश्योरेंस है, तुम बहुत अच्छा कर रहे हो’

एक अन्य यूजर ने लिखा कि 27 साल की उम्र में आप डेढ लाख कमा रहे हैं, अपने आप को निराश ना करो, हम सब भी इस महंगाई के मुश्किल दौर में गुजारा कर रहे हैं ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button