गुरुग्राम में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए बनाया गया हाइटेक Traffic Control Room

Traffic Control Room : गुरुग्राम में बढती ट्रैफिक समस्या को सुधारने के लिए अब गुरुग्राम पुलिस के ट्रैफिक टॉवर में वीडियो वॉल स्थापित की गई है जिसके माध्यम से गुरुग्राम के चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए गुरुग्राम पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारेगी । पहले जिन जानकारियों के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को GMDA के ICCC (Integrated Command & Control Centre) जाना पड़ता था, अब उसकी जरुरत नहीं पड़ेगी ।

गुरुग्राम में रोज़ाना लाखों वाहनों के द्वारा लाखों लोग सफर करते हैं । भविष्य की चुनौतियों और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए GMDA के सहयोग से इस Traffic Control Room को आधुनिक रूप से तैयार किया गया है, ताकि गुरुग्राम में यातायात का सुगमता से संचालन सुनिश्चित किया जा सके ।

Traffic Control Room

Traffic Control Room गुरुग्राम में एक अत्याधुनिक वीडियो वॉल (Video Wall) स्थापित की गई है, जिसके माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग GMDA की तर्ज पर अब सीधे यहीं से भी की जा सकेगी । पहले जिन यातायात संबंधी जानकारियों एवं लाइव फीड के लिए GMDA स्थित ICCC (Integrated Command & Control Centre) जाना पड़ता था, अब वे सभी सुविधाएं इसी वीडियो वॉल पर उपलब्ध रहेंगी ।

ऑनलाइन चालान करते समय भी संबंधित स्थान की लाइव स्थिति वीडियो वॉल पर देखी जा सकेगी, जिससे कार्यवाही और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी होगी । इसके साथ ही यातायात कर्मचारियों के लिए समुचित एवं सुव्यवस्थित कार्यस्थल की व्यवस्था की गई है। इस नवनिर्मित Control Room में 8 नए कंप्यूटर सिस्टम नई टेबल व कुर्सियों सहित स्थापित किए गए हैं, जिससे कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा ।

Traffic Control Room

इस नई व्यवस्था से यातायात प्रबंधन में अधिक पारदर्शिता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा, जिससे आमजन को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी । गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा IPS द्वारा ट्रैफिक टावर स्थित Traffic Control Room के आधुनिकीकरण व नवीनीकरण उपरांत उसका उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अर्पित जैन, IPS, पुलिस उपायुक्त पूर्व गौरव राजपुरोहित, IPS,

पुलिस उपायुक्त मानेसर दीपक कुमार जेवरिया IPS, पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन, IPS, पुलिस उपायुक्त पश्चिम करण गोयल होS, पुलिस उपायुक्त साउथ डॉ0 हितेश यादव HPS , सहित सभी सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, GMDA से R.C. Deswal (Executive Engineer), Manoj Saini (Engineer–Network), Kuldeep (Engineer–Network) एवं यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button