Liquor Paradise : अवैध विदेशी शराब बेचने वाले आलीशान ठेके के मालिक गिरफ्तार, 10 लाख की बरामद हुई थी अवैध शराब

Liquor Shop : गुरुग्राम पुलिस ने 10 लाख रुपए की बिना होलोग्राम और बिना ट्रेस-ट्रैक की शराब रखने के आरोप में दर्ज किए गए मामले में गुरुग्राम के आलीशान ठेके के दो मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है । 19 फरवरी को आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुग्राम के इस ठेके पर छापेमारी की थी जिसमें लगभग 10 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद की गई थी जो कि बिना होलोग्राम की थी ।

आबकारी विभाग ने की थी छापेमारी (Liquor Paradise)

19 फरवरी को गुरुग्राम के आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुग्राम के राजीव चौक पर Liquor Paradise के नाम से बनी वाइन शॉप पर अवैध रुप से शराब रखी हुई जिस सूचना पर एक टीम यहां पर पहुंची और पूरी वाइन शॉप की छानबीन की गई तो यहां से टीम को भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब मिली जिन पर किसी प्रकार का होलोग्राम नहीं था और ना ही उनपर ट्रेस एंड ट्रैक लेबल मौजूद थे ।

आबकारी विभाग की टीम को यहां से 120 अवैध विदेशी शराब की पेटियां मिली जिनमें RED LEBEL 65 CASES (BOTTLE) 750 ML, DEWAS 25 CASES (BOTTLES) 750 ML, BOMBAY SAPPHIRE 30CASES (BOTTLES) 750 ML शामिल थीं ।

आबकारी विभाग की टीम ने ठेके से लगभग 120 पेटी अवैध शराब जब्त कर ली और गुरुग्राम पुलिस के शिवाजी नगर पुलिस थाने में ठेके के संचालक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कराया । गुरुग्राम पुलिस ने केस दर्ज करते ही ठेके के सेल्समैन विनोद कुमार को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया ।

ठेके के दो मालिक भी गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए इस ठेके के दोनों मालिकों सेक्टर 4 गुरुग्राम निवासी दीपक चौधरी और वजीराबाद, गुरुग्राम निवासी सतीश कुमार को 24 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बताया है कि ये ज्यादा पैसा कमाने के लालच में अवैध विदेशी शराब बेच रहे थे । पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि इन्होनें किसी अन्य व्यक्ति से ये अवैध शराब खरीदी है ।

पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती है । अब पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी ताकि गुरुग्राम में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाई जा सके ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button