टोरा दिखाने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट पर लिख दिया ‘BLACKLISTED’ और ‘YADAV’ , पुलिस ने किया गिरफ्तार

Blacklisted Yadav : गुरुग्राम की सड़कों पर गाड़ियों को बेरतरतीब तरीके से चलाकर स्टंट करने और अपना रौब झाड़ने के लिए गाड़ियों की नंबर प्लेट पर स्लोगन लिखकर आवारगर्दी करने वालों की तादात लगातार बढती जा रही है तो वहीं गुरुग्राम पुलिस भी ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने में कतई कोताही बरतने के मूड में नहीं है । गुरुग्राम पुलिस की टीम ने एक ऐसे ही युवक को गिरफ्तार किया है जो अपनी गाड़ी से रौब झाड़ने के लिए गाड़ी पर नंबर प्लेट की जगह Blacklisted और Yadav लिखकर कानून की धज्जियां उड़ा रहा था ।

शनिवार को गुरुग्राम पुलिस की ERV-272 टीम DPG कॉलेज, सेक्टर-34 पर तैनात थी । पुलिसकर्मियों की टीम ने देखा कि एक कार चालक अपनी गाड़ी को तेज गति, गफलत और लापरवाही से चलाता हुआ आ रहा था। जब पुलिस टीम ने उसे रोकने का इशारा किया, तो कार चालक ने कुछ दूर आगे जाकर गाड़ी रोकी और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत दौड़कर आरोपी को काबू कर लिया ।

नंबर प्लेट पर लिखे थे ‘BLACKLISTED’ और ‘YADAV’

जब पुलिस टीम ने गाड़ी को पकड़ा तो उसकी नंबर प्लेट गायब थी जबकि नंबर प्लेट की जगह Blacklisted और Yadav लिखा हुआ था । पुलिस ने गाड़ी से ड्राइवर को नीचे उतारा तो उसकी पहचान रेवाड़ी निवासी 21 वर्षीय सोनू के रुप में हुई । पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो बी.ए. फाइनल ईयर का छात्र है और केवल रौब झाड़ने के लिए उसने गाड़ी की नंबर प्लेट पर Blacklisted और Yadav लिखाया था ।

गुरुग्राम पुलिस ने छात्र पर एक्शन लेते हुए उसके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने के आरोप में सदर पुलिस थाने में केस दर्ज किया और आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है । गुरुग्राम पुलिस ने छात्र से काले रंग की वरना कार भी ज़ब्त कर ली है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button