Encounter : गुरुग्राम पुलिस और बदमाश के बीच आधी रात हुआ एनकाउंटर, बाल बाल बचे सब इंस्पेक्टर

4 फरवरी बुधवार की रात  सोहना क्राइम ब्रांच इंचार्ज विनय को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई कि एक कुख्यात अपराधी राशिद, जो हरियाणा के विभिन्न थानों में अंकित गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है

Encounter : बुधवार रात गुरुग्राम पुलिस और मेवात के कुख्यात बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया । आरोपी पर पहले से 10 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं । गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और एक बाइक की है ।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 4 फरवरी बुधवार की रात  सोहना क्राइम ब्रांच इंचार्ज विनय को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई कि एक कुख्यात अपराधी राशिद, जो हरियाणा के विभिन्न थानों में अंकित गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है और हथियारों सहित एक बिना नम्बर की बाईक पर सवार होकर सोहना की तरफ दिखाई दिया है ।

सब इंस्पेक्टर सोहना इलाके में रायपुर नाका में सुनियोजित नाकाबंदी की गई । नाकाबंदी के दौरान आधी रात में एक बिना नंबर की अपाचे बाईक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया । खुद को घिरा देखकर बाइक सवार सोहना अलवर रोड़ की तरफ बाईक घुमाकर भागने लगा तो पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया । पुराना सोहना-अलवर रोड़ रायपुर नाका व शमशान के नजदीक पुलिस टीम द्वारा सरकारी गाड़ी से बाईक का पीछा करने पर बाईक सवार द्वारा बाईक तेज गति से चलाने पर उसकी बाईक असंतुलित होकर गिर गई । (Encounter In Haryana)

बाईक गिरने के बाद वह बाईक सवार युवक उठकर भागने लगा और भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने के इरादे से 02 फायर किए, जिनमें से एक गोली सरकारी गाड़ी के बंपर पर व एक गोली उप-निरीक्षक विनय के पास से गुजरी । पुलिस टीम गोली चलाने वाले आरोपी को चेतावनी देते हुए हवा में एक फायर किया व रुकने के लिए बोला गया, परन्तु युवक नहीं रुका तो पुलिस टीम ने अत्यधिक संयम, साहस से कानून के दायरे में रहते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई । (Encounter)

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के बाएं पैर में गोली और वह घायल होकर गिर गया, इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा उसे काबू कर लिया। आरोपी से उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम राशिद (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव थलचाना, जिला डीग (राजस्थान) बतलाया । पुलिस टीम ने आरोपी को प्राथमिक उपचार देकर ईलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया ।

घटनास्थल का निरीक्षण (Encounter Spot)

पुलिस टीम द्वारा पुलिस की फिंगरप्रिंट, FSL, सीन-ऑफ-क्राईम व थाना प्रबन्धक शहर सोहना, गुरुग्राम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। इस मुठभेड़ के दौरान कुल 04 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें के 02 फायर आरोपी द्वारा तथा 02 फायर पुलिस टीम द्वारा किए गए ।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से 01 बाईक, 01 पिस्टल व 04 खोल कारतूस बरामद किए गए । बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर गोलियां चलाकर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने इत्यादि अपराधों से सम्बंधित BNS की धाराओं के तहत पुलिस थाना शहर भौंडसी, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया ।

आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी राशिद के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि इसके खिलाफ लूट, चोरी, गृहभेदन व शस्त्र अधिनियम इत्यादि अपराधों के तहत करीब 10 अभियोग जिला नूंह, गुरुग्राम व फरीदाबाद में पहले भी अंकित है ।

आरोपी अभी अस्पताल में उपचाराधीन है, जिसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने के बाद नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा तथा आरोपी से गहनता से पुलिस करते हुए अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी । गुरुग्राम पुलिस यह स्पष्ट संदेश देना चाहती है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों, पुलिस पर हमला करने वालों और किसी भी प्रकार के अपराधियों के लिए गुरुग्राम में कोई जगह नहीं है। आमजन की सुरक्षा गुरुग्राम पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुरुग्राम पुलिस अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्यवाही प्रभावी रूप से जारी रखेगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!