Gurugram : FOB निर्माण में देरी करने वाले ठेकेदार पर करोड़ों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

 जीएमडीए के अधिकारियों के मुताबिक, निर्माण कार्य की समय-समय पर समीक्षा की जा रही है। कंपनी को बार-बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन संतोषजनक प्रगति न होने के कारण जुर्माना लगाने का कड़ा फैसला लिया गया।

Gurugram : गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने शहर में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण में देरी करने पर जीएमडीए ने संबंधित ठेकेदार कंपनी पर 1.60 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोंका है। प्राधिकरण ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि काम की गति नहीं सुधरी, तो टेंडर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त (Blacklist) कर दिया जाएगा। Gurugram

जानकारी के अनुसार, जीएमडीए ने करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से शहर के चार महत्वपूर्ण स्थानों पर FOB बनाने का जिम्मा 28 दिसंबर 2024 को एक निजी कंपनी को सौंपा था। इन पुलों का निर्माण जून 2026 तक पूरा होना है। लेकिन, अब तक का रिपोर्ट कार्ड चौंकाने वाला है तय समय के बावजूद काम केवल 40 प्रतिशत ही पूरा हो सका है।

कंपनी को शीतला माता रोड, ओल्ड दिल्ली रोड और गुरुग्राम-सोहना हाईवे जैसे व्यस्त इलाकों में FOB तैयार करने थे। हालांकि, सोहना हाईवे पर रहेजा मॉल के सामने बनने वाले FOB की योजना को बाद में रद्द कर दिया गया था, लेकिन बाकी तीन प्रोजेक्ट्स की कछुआ चाल ने यात्रियों और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

 जीएमडीए के अधिकारियों के मुताबिक, निर्माण कार्य की समय-समय पर समीक्षा की जा रही है। कंपनी को बार-बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन संतोषजनक प्रगति न होने के कारण जुर्माना लगाने का कड़ा फैसला लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि शहर में ट्रैफिक और पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा यह प्रोजेक्ट बेहद अहम है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Gurugram

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!