Gurugram News: एमआर पाम गार्डन सोसाइटी में हंगामा, ग्रीन बेल्ट की जमीन को लेकर रेजिडेंस आमने-सामने
अदालत में लंबित है मामला आरडब्ल्यूए (RWA) के प्रतिनिधियों ने बताया कि करीब आठ साल पहले भी बिल्डर ने इस हिस्से को खोदने की कोशिश की थी, जिसका विरोध होने पर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

Gurugram News : सेक्टर-83 स्थित एमआर पाम गार्डन सोसाइटी सोमवार को जंग के मैदान में तब्दील हो गई। यहां रहने वाले करीब 950 परिवारों ने बिल्डर और एक स्कूल संचालक कंपनी पर ग्रीन बेल्ट की जमीन को अवैध रूप से कब्जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि 29 एकड़ में फैली इस आवासीय परियोजना के बीच स्थित आधा एकड़ ‘हरित क्षेत्र’ (Green Belt) को बिल्डर ने गुपचुप तरीके से एक स्कूल संचालक कंपनी को बेच दिया है। निवासियों के अनुसार, यह मामला पहले से ही अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि सोमवार सुबह स्कूल संचालक ने जेसीबी और निजी सुरक्षाकर्मियों के बल पर सोसाइटी की चारदीवारी को ढहा दिया और ग्रीन बेल्ट की जमीन को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। (Gurugram News )
अदालत में लंबित है मामला आरडब्ल्यूए (RWA) के प्रतिनिधियों ने बताया कि करीब आठ साल पहले भी बिल्डर ने इस हिस्से को खोदने की कोशिश की थी, जिसका विरोध होने पर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। आरडब्ल्यूए प्रधान का कहना है कि जब मामला अदालत में है, तो बिल्डर इसकी रजिस्ट्री किसी तीसरी पार्टी के नाम कैसे कर सकता है? उन्होंने इसे नियमों का सीधा उल्लंघन और निवासियों के अधिकारों पर हमला बताया। (Gurugram News )
पुलिस और प्रशासन से गुहार घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और काम रुकवा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और उपमंडल अधिकारी (SDM) को आरडब्ल्यूए की ओर से लिखित शिकायत सौंपी गई है। फिलहाल सोसाइटी में तनाव का माहौल है और निवासी अपनी सुरक्षा व जमीन को लेकर चिंतित हैं। इस मामले में अभी तक बिल्डर पक्ष और स्कूल संचालक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। (Gurugram News )









