Gurugram News: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के लिए आफत बनी बारिश, नरसिंहपुर से रजोकरी बॉर्डर तक लगा 15km लंबा जाम
गुरुग्राम में बारिश ने अचानक बनाया अपना मूड, बुधवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली और शाम 7:45 बजे के बाद बारिश इतनी तेज़ थी कि दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे नरसिंहपुर से रजोकरी बॉर्डर तक लगभग 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Gurugram News: गुरुग्राम में बारिश ने अचानक बनाया अपना मूड, बुधवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली और शाम 7:45 बजे के बाद बारिश इतनी तेज़ थी कि दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे नरसिंहपुर से रजोकरी बॉर्डर तक लगभग 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
हाईवे पर पानी भर जाने से वाहन रुक गए और यातायात धीमी गति से चला। सबसे ज़्यादा परेशानी दफ़्तरों से घर लौट रहे लोगों को हुई, जो घंटों जाम में फंसे रहे।

इसके अलावा, कई निजी अस्पतालों की एम्बुलेंस भी जाम में फंस गईं, बताया जा रहा है कि ये एम्बुलेंस मरीज़ों को ले जा रही थीं।
राजीव चौक, हीरो होंडा चौक और सुभाष चौक जैसे मुख्य चौराहों पर पानी भर गया। सुभाष चौक पर लगभग ढाई फ़ीट तक पानी जमा हो गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।
राजीव चौक के पास पार्किंग के सामने वाली सड़कें, शीतला माता रोड, सदर बाज़ार, बस स्टैंड रोड और आसपास की कॉलोनियाँ भी पानी में डूब गईं।
बारिश के बाद गुरुग्राम की सड़कें पानी से भर गईं और जगह-जगह जाम लगने से लोग परेशान रहे।











