Gurugram News : थाने में फूट-फूटकर रोने लगी महिला, फिर गुरुग्राम पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि चेहरे पर लौट आई मुस्कान

Gurugram News : अक्सर कहा जाता है कि पुलिस केवल अपराध रोकती है, लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने साबित कर दिया कि वे खुशियाँ लौटाने में भी माहिर हैं । गुरुग्राम के सोहना सिटी पुलिस स्टेशन में एक महिला आई जो थाने में आते ही फूट फूट कर रोने लगी लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने ऐसा काम कर दिया कि महिला जब अपने घर गई तो महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आई ।

क्या है पूरा मामला ? (Gurugram News)

दरअसल गुरुग्राम के सोहना सिटी पुलिस थाने में एक महिला 30 जनवरी को बदहवास हालत में पहुंची और थाने पहुंचते ही फूट फूट कर रोने लगी । महिला को फूट फूट कर रोते देख लेडी पुलिसकर्मी ने महिला को पहले चुप कराया और फिर उससे फूट फूट कर रोने की वजह पूछी तो महिला ने पुलिस को बताया कि वो सोहना की GLS सोसाइटी में रहती है । 30 जनवरी को जब को अपनी सोसाइटी से आगरा जाने के लिए ऑटो में बैठी, तो उसका बैग ऑटो में ही छूट गया ।

महिला के होने की वजह ये थी कि उस बैग में महिला का सोने का हार, एक सोने की चेन और सोने की अंगूठी थी । महिला इसलिए अपने होश गवां बैठी थी कि महिला का जेवरात से भरा बैग ऑटो में छूट गया और उसने ऑटो का नंबर भी नोट नहीं किया । महिला इस उम्मीद में पुलिस थाने पहुंची कि अब पुलिस ही उसका कीमती सामान वापिस दिला सकती है ।

CCTV और तकनीकी टीम ने दिखाया कमाल

महिला की व्यथा को देखते हुए सोहना सिटी पुलिस थाने के SHO के निर्देशन में पुलिस टीम तुरंत एक्शन में आ गई । मामले में जांच अधिकारी ने बिना समय गंवाए तकनीकी सहायता और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाला। पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा यह रहा कि अगले ही दिन, यानी 31 जनवरी 2026 को ऑटो चालक का पता लगाकर गहनों सहित बैग बरामद कर लिया गया ।

आँसुओं की जगह चेहरे पर लौटी मुस्कान

पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, 5 फरवरी 2026 को महिला को बुलाकर उसका बैग सुपुर्द किया । अपना खोया हुआ सोना सुरक्षित पाकर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा । जो महिला कुछ दिन पहले रोते हुए मदद की गुहार लगा रही थी, आज वह गुरुग्राम पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए और सबको धन्यवाद देते हुए हँसते-हँसते चेहरे पर मुस्कान लेते हुए थाने से निकली ।

गुरुग्राम पुलिस की अपील

पुलिस ने इस मौके पर नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें और ऑटो या टैक्सी का नंबर नोट करना न भूलें। फिर भी, किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!