Gurugram News : बाल दिवस पर तोहफा: गुड़गांव विधायक ने वार्ड-29 में शिक्षा और संस्कृति के लिए दो बड़ी विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Gurugram News : बाल दिवस के अवसर पर गुड़गांव के विधायक मुकेश शर्मा ने वार्ड-29 में दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक कदम उठाया गया है।

वार्ड-29, शिवाजी नगर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में नए कमरों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कदम विद्यालय में बढ़ती छात्र संख्या, आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता और सुरक्षित संरचना को देखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस अवसर पर गुड़गांव के विधायक मुकेश शर्मा ने बच्चों से बातचीत की, उनके सपनों और जिज्ञासाओं को जाना और कहा कि “बच्चों की मुस्कान ही हमारे हर प्रयास की असली प्रेरणा है। शिक्षा और संस्कार दोनों ही राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं।”

कार्यक्रम में वार्ड-29 की पार्षद उषा वर्मा, अर्जुन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, शिवाजी नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सचदेवा, विद्यालय के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

इसी क्रम में विधायक मुकेश शर्मा ने वार्ड-29, मनोहर नगर स्थित श्यामलात धर्मशाला में भी नए कमरों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह निर्माण न केवल धर्मशाला की सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा, बल्कि समाज के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को भी नई ऊर्जा और आधार प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में पार्षद उषा वर्मा, अर्जुन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, तथा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। गुड़गांव के विधायक मुकेश शर्मा जी ने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहता है कि जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाए और समयबद्ध तरीके से उन्हें पूरा किया जाए। उन्होंने आगे कहा – “इसी सेवा-समर्पण की भावना के साथ, गुरुग्राम के हर वार्ड और हर परिवार तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत हूँ।”

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button