Gurugram News: गुरुग्राम वासियों के लिए खुशखबरी, मिलेनियम सिटी की सड़कों पर इस साल दौड़ेगी 300 सिटी बस

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की इस साल 300 सिटी बस चलाने की तैयारी है। इसके लिए सेक्टर-10 में ई-बस डिपो तैयार किया जा चुका है। सेक्टर-48 में ई-बस डिपो निर्माणाधीन है, जिसे इस साल दिसंबर तक पूरा कर दिया जाएगा।

Gurugram News: गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की इस साल 300 सिटी बस चलाने की तैयारी है। इसके लिए सेक्टर-10 में ई-बस डिपो तैयार किया जा चुका है। सेक्टर-48 में ई-बस डिपो निर्माणाधीन है, जिसे इस साल दिसंबर तक पूरा कर दिया जाएगा।

सेक्टर-68 से लेकर 95 और सेक्टर-99 से लेकर 115 तक 154 बस क्यू शेल्टर भी इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएंगे। मौजूदा समय में गुरुग्राम में 150 सिटी बस चल रही हैं। इनका संचालन गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की तरफ से किया जा रहा है। जीएमडीए की अगले तीन साल में 900 सिटी बस चलाने की योजना है।

इसके तहत 300 सिटी बस मुहैया करवाने के लिए शहरी आवास मंत्रालय में आग्रह किया हुआ है। परिवहन विभाग के माध्यम से यह सिटी बस इस साल के अंत तक आ जाएंगी। इनके आने के बाद मिलेनियम सिटी की परिवहन व्यवस्था में काफी हद तक सुधार देखने को मिलेगा।

द्वारका एक्सप्रेसवे, सर्दर्न पेरिफेरियल रोड (एसपीआर) और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से सटे सेक्टरों में विकसित रिहायशी सोसाइटियों के निवासियों की तरफ से लंबे समय से सिटी बस के संचालन की मांग उठ रही है। आवागमन के लिए ऑटो या टैक्सी पर आश्रित सिटी बस सर्विस नहीं होने की वजह से मौजूदा समय में शहरवासी ऑटो या टैक्सी पर आश्रित हैं।

सिटी बस सर्विस के आने का कोई समय निर्धारित नहीं है। कई बार तो सिटी बस के लिए यात्रियों को आधे से पौने घंटे तक का इंतजार करना पड़ता है। मजबूरीवश यात्रियों को ऑटो या टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है, जो महंगा पड़ता है। ऑटो, शेयरिंग ऑटो और ई-रिक्शा में सफर को यात्री सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं।

सेक्टर-48 डिपो में 35 प्रतिशत निर्माण हुआ जीएमडीए की तरफ से सेक्टर-48 में ई-बस डिपो का निर्माण किया जा रहा है। पिछले साल 15 अप्रैल को एक ठेकेदार को इसके निर्माण का काम आवंटित किया था। मौजूदा समय में 35 प्रतिशत निर्माण किया जा चुका है। करीब 17 करोड़ रुपये में यह ई-बस डिपो तैयार किया जा रहा है।

22 दिसंबर तक इस डिपो का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य जीएमडीए ने रखा है। 154 बस क्यू शेल्टर का निर्माण हो रहा द्वारका एक्सप्रेसवे और एसपीआर पर विकसित सेक्टर-68 से 95 और सेक्टर-99 से 115 में 154 बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत करीब 50 प्रतिशत निर्माण किया जा चुका है। इन बस क्यू शेल्डर को करीब 34 करोड़ रुपये में तैयार किया जा रहा है। इनका निर्माण भी

22 दिसंबर तक होने की उम्मीद है। सेक्टर-103 में ई-बस डिपो निर्माण की योजना जीएमडीए की योजना द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-103 में ई-बस डिपो निर्माण की है। इसको लेकर गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से 7.18 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस जमीन के बदले में गुरुग्राम नगर निगम ने करीब 39 करोड़ रुपये की राशि जीएमडीए से मांगी है। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने राशि गुरुगाम नगर निगम के खाते में जमा करवाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। अगले सप्ताह यह राशि गुरुग्राम नगर निगम को भेज दी जाएगी।

इसके बाद इस जमीन का कब्जा लेकर ई-बस डिपो के निर्माण की डीपीआर तैयार करवाई जाएगी। अगले साल से ई-बस डिपो के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। नाहरपुर कासन में ई-बस डिपो तैयार होगा जीएमडीए ने गांव नाहरपुर कासन में ई-बस डिपो का निर्माण करने की योजना बनाई है।

इसको लेकर एचएसआईआईडीसी से 12 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। ये जमीन ओपन स्पेस जोन के अंतर्गत आती है। इस जमीन को मिलने के बाद हरियाणा सरकार से जमीन के स्वरूप को बदलने का आग्रह किया जाएगा। मौजूदा समय में गुरुग्राम और मानेसर के बीच में रोजाना 30 सिटी बस चल रही हैं। बस डिपो नहीं होने की वजह से गुरुग्राम के सेक्टर-10 से सुबह के समय में सिटी बस मानेसर जाती है,

जहां से सवारियां भरकर गुरुग्राम आती है। बस डिपो बनने के बाद मानेसर में बस खड़ी हो जाएंगी। जीएमडीए ने इससे पहले मानेसर के गांव भांगरोला में बस डिपो के निर्माण की योजना बनाई थी, लेकिन सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से इस योजना को स्थगित किया गया।

अगले तीन साल में जीएमडीए की योजना मिलेनियम सिटी में 900 सिटी बस चलाने की है। सेक्टर-103 में ई-बस डिपो की जमीन गुरुग्राम नगर निगम से जल्द मिल जाएगी। नाहरपुर कासन में ई-बस डिपो के निर्माण के लिए जमीन एचएसआईआईडीसी से मांगी है। सेक्टर-10 में ई-बस डिपो बनकर तैयार है। सेक्टर-48 में ई-बस डिपो निर्माणाधीन है, जो इस साल तक बनकर तैयार हो जाएगा। – कर्नल आरके सिंघल, मुख्य महाप्रबंधक, मोबिलिटी शाखा, जीएमडीए

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button