Gurugram News: गुरुग्राम में वनतारा की तर्ज पर बनेगी एशिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी, जानें क्या-क्या होगा खास

गुजरात के जामनगर में विश्व प्रसिद्ध वंतारा जंगल सफारी एवं पुनर्वास केंद्र की तर्ज पर गुरुग्राम में एशिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी बनाने की योजना है।

Gurugram News: गुजरात के जामनगर में विश्व प्रसिद्ध वंतारा जंगल सफारी एवं पुनर्वास केंद्र की तर्ज पर गुरुग्राम में एशिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी बनाने की योजना है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य के वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने दो दिन पहले वंतारा का दौरा किया। वहां की तकनीक, संसाधन और प्रबंधन प्रणाली का जायजा लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम में प्रस्तावित जंगल सफारी एशिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी बनाने की योजना है।

वंतारा जंगल सफारी का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री खट्टर ने अंबानी परिवार द्वारा विकसित केंद्र को मिसाल बताया। हम गुरुग्राम में भी कुछ ऐसा ही बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली से नजदीक होने के कारण गुरुग्राम में इस तरह की सफारी न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव जागरूकता में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि गुरुग्राम में जंगल सफारी स्थापित करने के लिए किन संसाधनों, तकनीकों और प्रबंधन प्रणालियों की आवश्यकता होगी।

वंतारा को दुनिया के सबसे बड़े निजी वन्यजीव बचाव और पुनर्वास केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यह 3,000 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है।

इस केंद्र में 2,000 से अधिक प्रजातियां और 1.5 लाख से अधिक बचाए गए लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवर हैं। यहां देश-विदेश से घायल, शोषित और लुप्तप्राय बेजुबान जानवरों को बचाया जाता है।

सबसे विशाल चिकित्सा सुविधा मौजूद है। इसमें 22 अस्पताल और 17 क्लीनिक शामिल हैं।

हाथी देखभाल केंद्र विशेष रूप से उल्लेखनीय है। यह 250 से अधिक बचाए गए हाथियों का घर है। हाथी पुनर्वास एक अभयारण्य बन गया है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!