Gurugram News : अवैध संबंध के लिए दोस्त के पति को मारकर दफनाया, 6 दिन बाद शव निकाला
रविंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने 1 अगस्त 2025 को सहायक पुलिस आयुक्त, एफएसएल और सीन-ऑफ-क्राइम की टीमों की मौजूदगी में जमीन की खुदाई कर मृतक विक्रम का शव बरामद किया। इसके बाद, पुलिस ने रविंद्र से अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की। इसके आधार पर, 2 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दो अन्य आरोपियों, मनीष (19) और फरियाद (20) को गिरफ्तार किया गया।

Gurugram News : एक महिला से अवैध संबंध बनाने की चाहत में उसके 37 वर्षीय पति की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को जमीन में दफना दिया गया था। गुरुग्राम पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी रविंद्र सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोहम्मदपुर गांव से मृतक का शव भी बरामद कर लिया है।
यह पूरा मामला 28 जुलाई 2025 को तब सामने आया, जब बिहार के नवादा जिले के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी ने अपने पति के लापता होने की शिकायत उद्योग विहार थाने में दर्ज कराई। शुरुआती जांच के बाद, 31 जुलाई को महिला ने एक और लिखित शिकायत दी, जिसमें उसने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले रविंद्र ने मार्च 2025 में उसके साथ बलात्कार किया था और उसका वीडियो बना लिया था। रविंद्र उसे धमकी देता था कि अगर उसने किसी को बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा और उसके पति को उठवा लेगा। महिला को शक था कि उसके पति को रविंद्र ने ही 26 जुलाई 2025 को कंपनी से लौटते समय अपहरण किया है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रविंद्र (उम्र 34 वर्ष) को 1 अगस्त 2025 को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। 5 दिन की पुलिस हिरासत के दौरान, रविंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि महिला से अवैध संबंध के चलते उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर 26 जुलाई 2025 को उसके पति विक्रम को कंपनी से घर लौटते समय रास्ते में जबरदस्ती एक गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में ही रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद, शव को मोहम्मदपुर गांव के पास जमीन में दफना दिया गया।
रविंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने 1 अगस्त 2025 को सहायक पुलिस आयुक्त, एफएसएल और सीन-ऑफ-क्राइम की टीमों की मौजूदगी में जमीन की खुदाई कर मृतक विक्रम का शव बरामद किया। इसके बाद, पुलिस ने रविंद्र से अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की। इसके आधार पर, 2 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दो अन्य आरोपियों, मनीष (19) और फरियाद (20) को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी के कहने पर गुरुग्राम आए थे और रविंद्र के साथ मिलकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों और तथ्यों का पता लगाया जा सके।











