Gurugram News: नजफगढ़ ड्रेन पर बनेगा सुखना लेक जैसा पर्यटन स्थल: मंत्री राव नरबीर सिंह
राव नरबीर सिंह ने सुझाव दिया कि नजफगढ़ ड्रेन क्षेत्र में चंडीगढ़ के सुखना लेक की तर्ज पर एक कृत्रिम झील बनाई जा सकती है, जो एक पर्यटन स्थल बन सकता है। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में एक व्यवहारिक प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा।

Gurugram News: हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन प्लांट का दौरा किया। उन्होंने प्लांट के संचालन में पारदर्शिता लाने, प्रदूषण रोकने और हरियाली बढ़ाने के लिए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।
पर्यावरण और सौंदर्यकरण पर जोर मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद रोड की ओर प्लांट के किनारे घने और सुंदर पेड़ लगाए जाएं ताकि प्रदूषण कम हो और क्षेत्र हरा-भरा दिखे। उन्होंने प्लांट से लिचेट (गंदा पानी) के रिसाव को रोकने के लिए एक मजबूत व्यवस्था बनाने को भी कहा। लिचेट ट्रीटमेंट प्लांट को परिसर के भीतर ही स्थापित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बाहरी सीमा पर बांध बनाकर पौधारोपण करने पर भी जोर दिया।
स्थानीय गांवों के लिए पानी का समाधान राव नरबीर सिंह ने बंधवाड़ी के आस-पास के गांवों के लिए अलग से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की संभावनाएं तलाशने को कहा, ताकि उनकी पानी की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
नजफगढ़ ड्रेन पर बनेगा सुखना लेक जैसा पर्यटन स्थल बंधवाड़ी दौरे के बाद मंत्री ने राजीव चौक का भी निरीक्षण किया और सौंदर्यकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसके बाद एक महत्वपूर्ण बैठक में नजफगढ़ ड्रेन क्षेत्र में जलभराव की समस्या पर चर्चा हुई। राव नरबीर सिंह ने सुझाव दिया कि नजफगढ़ ड्रेन क्षेत्र में चंडीगढ़ के सुखना लेक की तर्ज पर एक कृत्रिम झील बनाई जा सकती है, जो एक पर्यटन स्थल बन सकता है। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में एक व्यवहारिक प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा।
जलभराव के स्थायी समाधान पर मंथन बैठक में राजीव चौक, सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक और नरसिंहपुर जैसे प्रमुख स्थानों पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दीर्घकालिक योजनाओं पर भी गहन चर्चा हुई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।











