Gurugram: DTP का South City कॉलोनी में बड़ा एक्शन, अवैध रूप से बने 51 गेट को तोड़ा
बुलडोजर ने गलियों में लगे गेट को तोड़ना शुरू कर दिया। मौके पर अधिकांश गेट बंद मिले। इस वजह से लोगों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। कोई सुरक्षा कर्मी भी नियुक्त नहीं होता है। इस कॉलोनी मे स्थित एक निजी स्कूल की तरफ से भी शिकायत दी गई थी।

Gurugram News Network- Dtp ने साउथ सिटी कॉलोनी में शुक्रवार को अवैध रूप से बने ढ़ाचे और गेट पर बड़ा एक्शन किया। अवैध तरीके से बिना अनुमति गलियों में लगाए गए 51 गेट के अलावा अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर से बड़ी कार्रवाई की गई।
शुक्रवार को दोपहर एक बजे डीटीपी अमित मधोलिया तोड़फोड़ दस्ता लेकर साउथ सिटी एक कॉलोनी मे पहुंचे ,कॉलोनी की गलियों में अवैध रूप से गेट लगाए गए थे। इसकी शिकायत जिला उपायुक्त और डीटीपीई कार्यालय में पहुंच रही थी। इन शिकायतों के आधार पर डीटीपीई ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की।
बुलडोजर ने गलियों में लगे गेट को तोड़ना शुरू कर दिया। मौके पर अधिकांश गेट बंद मिले। इस वजह से लोगों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। कोई सुरक्षा कर्मी भी नियुक्त नहीं होता है। इस कॉलोनी मे स्थित एक निजी स्कूल की तरफ से भी शिकायत दी गई थी। स्कूली बच्चों को स्कूल तक पहुंचने और घर जाने में बेहद असुविधा होती है। तोड़फोड़ की यह कार्रवाई इस कॉलोनी के सी, के और एम ब्लॉक में हुई।
अवैध रूप से बना एक अस्पताल चलाया जा रहा था। इसका केबिन घर के बाहर सड़क पर बनाया हुआ था। डीटीपीई ने इस केबिन को बुलडोजर से तोड़ डाला। सड़क पर एक क्लीनिक चल रहा था। इसे भी मलबे में मिलाया गया। गुरुद्वारे के सामने अतिक्रमण को हटाया गया।










