City NewsCountry NewsDelhi NCR NewsGurugram NewsHaryana News

Gurugram: 12 अवैध कॉलोनियां हुई नियमित, निगम की तरफ से मिलेगी सुविधाएं

सरकार की तरफ से अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब निगम की तरफ से इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। निगम की इंजीनियरिंग विंग की तरफ से इनमें लोगों के लिए पक्की गलियां, पीने का पानी, सीवर लाइन, स्ट्रीट लाइटें आदि लगाने का काम किया जाएगा। इन कॉलोनियों में पार्कों को लेकर खाली छोड़ी गई जमीन पर पार्क भी विकसित किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Gurugram News Network – शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने गुरुग्राम की 12 अवैध कॉलोनियों को नियमित कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार गुरुग्राम की 12 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया है। जबकि 35 अवैध कॉलोनियां नगर निगम गुरुग्राम की तरफ से फाइनल सर्वे करके रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी हुई थी। नियमित हुई कॉलोनियों के लोगों को अब निगम की तरफ से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

नगर निगम गुरुग्राम ने कुल 103 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए मुख्यालय को भेजा हुआ है। इनमें से 19 कॉलोनियों छह अक्तूबर 2023 और छह मार्च 2024 को नियमित हो चुकी है। इनमें से 50 से अधिक अवैध कॉलोनियों जो नियमित होने के लिए निगम ने भेजी थी वह रिजेक्ट हो चुकी है। इनमें से कुल 35 ही कॉलोनियां बची हैं जो नियमित होने के लिए चिन्हित हो चुकी है। इनमें से अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से 12 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया जा चुका है।

Advertisement

सरकार की तरफ से अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब निगम की तरफ से इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। निगम की इंजीनियरिंग विंग की तरफ से इनमें लोगों के लिए पक्की गलियां, पीने का पानी, सीवर लाइन, स्ट्रीट लाइटें आदि लगाने का काम किया जाएगा। इन कॉलोनियों में पार्कों को लेकर खाली छोड़ी गई जमीन पर पार्क भी विकसित किए जाएंगे।

मयूर कुंज पहले यह निर्माण एंकलेव एक्सटेंशन थी भोंडसी, चंदन विहार फेस-2 चौमा, रॉयल भवानी एंकलेव भोंडसी, आरआर कॉलोनी बादशाहपुर, सियाराम एंकलेव भोंडसी, वाटिका कुंज भोंडसी, निहाल कॉलोनी नया नाम निखिल विहार चौमा, सराय अलावर्दी, मारूति कुंज एक्सटेंशन भोंडसी, वाटिका कुंज पार्ट-2 भोंडसी, सरस्वती एंकलेव एक्सटेंशन पार्ट-2 कादीपुर-खांडसा, शांति कुंज पार्ट-2 भोंडसी और स्नेह विहार भोंडसी की कॉलोनी को नियमित किया गया है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!