Haryana: हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी ,गेहूं खरीद को लेकर सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम

चंडीगढ़,1 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गेहूं की खरीद को लेकर सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए है। इसके लिए मंडियों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों को किसी प्रकार की कोई भी कठिनाई नहीं आने दी जाएगी। आज मुख्यमंत्री पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गेहूं की खरीद के लिए सभी जिला अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दे दिए गए है। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरी है, उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की उचित व्यवस्था के साथ साथ साफ सफाई व पेयजल की व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए है। किसानों को उनकी फसल का एमएसपी पर खरीद के बाद समय पर भुगतान हो, इसके लिए भी दिशा निर्देश दें दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि खरीदी गई फसल का भुगतान किसानों को 48 से 72 घंटे में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष केंद्र सरकार ने गेहूं का भाव 2425 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!