Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेड और ब्लू लाइन की 75 ट्रेनों में अब मिलेगी ये खास सुविधा, जानिए

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने अपने यात्रियों को तगड़ी सुविधा देने के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी फैसला लिया है। "दिल्ली मेट्रो में एलसीडी डिस्प्ले सिस्टम" को रेड लाइन और ब्लू लाइन की 75 पुरानी मेट्रो ट्रेनों में स्थापित किया जा रहा है। '

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने अपने यात्रियों को तगड़ी सुविधा देने के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी फैसला लिया है। “दिल्ली मेट्रो में एलसीडी डिस्प्ले सिस्टम” को रेड लाइन और ब्लू लाइन की 75 पुरानी मेट्रो ट्रेनों में स्थापित किया जा रहा है। ‘

यह सिस्टम यात्रियों को सफर के दौरान स्टेशन, दरवाजे की दिशा, समय और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं ऑडियो और वीडियो फॉर्मेट देने का काम करेगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि पुरानी मेट्रो ट्रेनों के गेट के ऊपर स्टेशनों के नाम लिखे रूट मैप लगे थे।

इसके अलावा एलईडी आधारित स्क्रीन की सुविधा थी। इसके माध्यम से अगले स्टेशन व दरवाजे किधर खुलेंगे इसकी जानकारी मिलती थी। इसकी जगह अब इसे एलसीडी आधारित डिस्प्ले सिस्टम लगाए जा रहे हैं। जिस पर अगले स्टेशन, दरवाजे खुलने व समय की जानकारी मिलती है।

इसके अलावा परिचालन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी आडियो व वीडियो के रूप में प्रसारित की जाती है। इसका मकसद यात्रियों को मेट्रो में सफर के दौरान सतर्क रहने के प्रति जागरूक करना है। मेट्रो ट्रेनों के गेट के ऊपर लगे रूट मैप की जगह भी एलसीडी आधारित डिस्प्ले सिस्टम लगाया जा रहा है। Delhi Metro

दोनों मेट्रो लाइन के अब तक 30 मेट्रो मेंं ये डिस्प्ले सिस्टम लगाए जा चुके हैं। शेष 45 मेट्रो ट्रेनों में वर्ष 2027 तक एलसीडी डिस्प्ले सिस्टम लगाने का काम पूरा होगा।इसके अलावा मेट्रो स्टेशनों पर लगे पीआइडीएस भी बदले जा रहे हैं। एनसीआर में 289 मेट्रो स्टेशन हैं। Delhi Metro

इन स्टेशनों पर कुल 1462 पीआइडीएस लगे हुए हैं। इसके माध्यम से स्टेशन पर ट्रेनों के आगमन के समय व कोच की संख्या की जानकारी दी जाती है। डीएमआरसी के अनुसार वायलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से जनपथ के बीच सात स्टेशनों के 44 पीआइडीएस हाल ही में अपग्रेड किए गए हैं। Delhi Metro

इसके अलावा अभी यलो लाइन पर जीटीबी नगर से कुतुब मीनार के बीच 18 स्टेशनों के प्लेटफार्म के 72 पीआइडीएस और कानकोर्स पर लगे 38 पीआइडीएस अपग्रेड किए जा रहे हैं। Delhi Metro

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!