Aaj Ka Rashifal: आज से शुरू हो रहे इन सब राशियों के अच्छे दिन, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल
Today Horoscope: आज के राशिफल के अनुसार कई राशियों की किस्मत के सितारे चमकते दिख रहे हैं. वृषभ समेत कई राशि वालों के आज से अच्छे दिन शुरू हो रहे हैं. आइये जानते हैं आज 17 जुलाई 2025 का सभी 12 राशियों का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल के अनुसार कई राशियों की किस्मत के सितारे चमकते दिख रहे हैं. वृषभ समेत कई राशि वालों के आज से अच्छे दिन शुरू हो रहे हैं. आइये जानते हैं आज 17 जुलाई 2025 का सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष (Aries)
आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो छोटी-छोटी बात पर लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं।
वृषभ (Taurus)
आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप दान-धर्म के कार्यो में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपका साथ देगी।
मिथुन (Gemini)
सरकारी कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी और आपको परिवार के सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
कर्क (Cancer)
आपको किसी काम को लेकर अति उत्साहित होने से बचना होगा। आपका कोई मित्र आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने कामों में बदलाव बिल्कुल ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है।
सिंह राशि (Leo)
वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोग किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो आने वाले समय में आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
कन्या (Virgo)
आप किसी योजना में बिना सोचे समझे धन ना लगाएं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
तुला (Libra)
प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी और वह अपने आगे के भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं, लेकिन आपकी किसी गलती के लिए आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
आपकी संतान को कोई सेहत संबंधित समस्या होने से आपको भागदौड़ बनी रहेगी। आप अपने मन में यदि किसी काम को लेकर आत्मविश्वास बनाए रखेंगे, तो ही आपका वह काम पूरा होगा। पैतृक मामलों में आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं।
मकर (Capricorn)
आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से टेंशन बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं भी सिर उठा सकती हैं, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगी और रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
कुंभ ( Aquarius)
आप इस समय कोई जोखिम लेने से बचें और यदि आप सट्टेबाजी और शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपको किसी एक्सपर्ट की राय से करना बेहतर रहेगा। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आपको टेंशन बनी रहेगी।
मीन (Pisces)
आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। जीवनसाथी से आपसी तालमेल बनाकर चलें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में रहेगा। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। Aaj Ka Rashifal