Gold Silver Price Today : सोने चांदी के दामों में रिकॉर्ड बढोतरी, चांदी फिर 3 लाख रुपए पहुंची, जाने आज के भाव !

Gold Silver Price Today : सोमवार को सोने चांदी के दामों में एक बार फिर से जबरदस्त उछाल देखने को मिला है । चांदी एक बार फिर से 3 लाख पहुंच गई है तो वहीं सोने के दाम भी 1.60 लाख रुपए के पार पहुंच गए हैं ।
GoodReturns के अनुसार गुरुग्राम और दिल्ली एनसीआर में सोमवार को सोने चांदी के दामों में भारी उछाल आया है । एक तरफ चांदी में जहां 25 हज़ार रुपए प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड बढोतरी हुई है तो वहीं सोने के दामों में 2 हज़ार रुपए से ज्यादा की बढोतरी दर्ज की गई है ।
गुरुग्राम में सोने के दामों में 2 हज़ार रुपए से ज्यादा की बढोतरी हुई है जिसके बाद 24 कैरेट सोने के दामों में 2,070 रुपए प्रति दस ग्राम की बढोतरी हुई है और अब 24 कैरेट सोने के दाम 1,61,500 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं ।
22 कैरेट सोने के दामों में 1,900 रुपए की बढोतरी दर्ज की गई है और अब 22 कैरेट सोने के दाम 1,48,050 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं । इसी प्रकार 18 कैरेट सोने के दाम 1,550 रुपए की बढोतरी के बाद अब 1,21,160 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं ।
सोमवार को सिर्फ सोने के दामों में ही बढोतरी नहीं हुई बल्कि चांदी के दामों में भी रिकॉर्ड बढोतरी दर्ज हुई है । चांदी के दाम सोमवार को 25,000 रुपए प्रति किलोग्राम बढ गए हैं । दिल्ली एनसीआर में अब चांदी के दाम 3,00,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं ।









