Gold Silver Price Today 13 December 2025 : सोना चांदी ने बनाया इतिहास, देश में पहली बार इतना महंगा हुआ सोना, जाने आज के भाव

Gold Silver Price Today 13 December 2025 : देश में सोने और चांदी की कीमतों ने गुरुवार, 12 दिसंबर को नया इतिहास रच दिया। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर ₹4,114 की जोरदार बढ़त के साथ ₹1,32,710 पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

इससे पहले गुरुवार को सोना ₹1,28,596 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, इससे पहले 17 अक्टूबर को सोना ₹1,30,874 के अपने पुराने रिकॉर्ड पर था, जिसे आज पीछे छोड़ दिया गया।

चांदी भी रिकॉर्ड पर, तीन दिन में ₹16,287 की छलांग

चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला है। गुरुवार को चांदी ₹6,899 महंगी होकर ₹1,95,180 प्रति किलो पहुंच गई। यह लगातार तीसरा दिन है जब चांदी ने ऑल टाइम हाई बनाया है।

  • बुधवार: ₹1,86,350/kg

  • गुरुवार: ₹1,88,281/kg

  • शुक्रवार (12 दिसंबर): ₹1,95,180/kg

इस तरह महज तीन दिनों में चांदी ₹16,287 प्रति किलो महंगी हो चुकी है।

अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के रेट अलग क्यों होते हैं?

IBJA द्वारा जारी किए गए रेट्स में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतें अलग नजर आती हैं।
IBJA के ये रेट Reserve Bank of India (RBI) द्वारा सोवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत तय करने में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके अलावा कई बैंक गोल्ड लोन के रेट निर्धारित करने के लिए भी इन्हीं दरों को आधार मानते हैं।

2025 में अब तक सोना ₹56,548 और चांदी ₹1,09,163 महंगी

इस साल सोने और चांदी दोनों ने निवेशकों को चौंका दिया है।

  • सोना: 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर ₹1,32,710 हो गया है। यानी अब तक ₹56,548 की तेजी।

  • चांदी: 31 दिसंबर 2024 को चांदी ₹86,017 प्रति किलो थी, जो अब ₹1,95,180 प्रति किलो पर पहुंच गई है। यानी ₹1,09,163 की बढ़ोतरी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button