Gold Silver Price Hike : ईरान-इज़रायल युद्ध का असर, चांदी 3 लाख पार, सोने में भी बढ़त

Gold Silver Price Hike : मिडल ईस्ट में ईरान पर हुए इज़रायल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद से ही दुनियाभर में सोने चांदी के दामों में तेज़ी आनी शुरु हो गई है । शनिवार को जहां अंतर्राष्ट्रीय बाजा़र में सोने चांदी के दाम बढने के बाद भारत में भी सोने के दामों में 7 हज़ार रुपए से ज्यादा की बढोतरी देखने को मिली थी वहीं सोमवार को भी सोने चांदी ने भारतीय बाजार में छलांग लगाई है ।

Good Returns के अनुसार सोमवार को भारतीय बाजार में सोने के दामों में 1 हज़ार रुपए से ज्यादा की बढोतरी दर्ज की गई है वहीं चांदी ने भी 35,000 रुपए की लंबी छलांग लगाई है जिसके बाद चांदी एक बार फिर से 3 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है । चांदी के दाम 35,000 रुपए प्रति किलोग्राम की बढोतरी के बाद अब 3,30,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं ।

वहीं सोने के दाम भी 1.70 लाख रुपए के करीब पहुंच गए हैं । मिडल ईस्ट में छिड़े युद्ध की वजह से भारतीय स्टॉक मार्केट में तो गिरावट हो रही है लेकिन सोने चांदी जैसे धातुओं के दामों में उछाल देखा जा रहा है ।

Delhi NCR में आज के सोने के भाव

सोने की शुद्धता (कैरेट)शनिवार का दाम (₹)सोमवार का दाम (₹)अंतर (बढ़त)
24K1,68,8601,69,950+ 1,090
22K1,54,8001,55,800+ 1,000
18K1,26,6801,27,500+ 820

ये भी पढें :- Gold Rate Hike : इज़रायल-ईरान का युद्ध शुरु, सोने चांदी के दामों में भारी उछाल

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button