Gold Silver Price Hike : फिर तेज़ रफ्तार में दौड़ने लगे सोना-चांदी, सोने में 7 हज़ार तो चांदी में 40 हज़ार का जबरदस्त उछाल !

Gold Silver Price Hike : तीन दिन सर्राफा बाज़ार में मातम मनवाकर सोना चांदी एक बार फिर से निवेशकों के चेहरे पर चमक बिखेरने लगे हैं । बुधवार सुबह सर्राफा बाजार खुलते ही निवेशकों के चेहरे खिल उठे क्योंकि बुधवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी ने जमकर छलांग लगाई है ।
बुधवार को सोने चांदी के दामों में फिर से भारी बढोतरी देखी जा रही है । चांदी के दाम तो एक ही दिन में 40 हज़ार रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ गए हैं । वहीं सोना भी पीछे नहीं है सोने के दामों में भी लगभग 4 % का उछाल आया है । विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका के साथ हुई भारत की ट्रेड डील के बाद सोने चांदी के दाम फिर से ऊपर जाने वाले हैं । (Gold Silver Price Hike)
GoodReturns के अनुसार बुधवार को दिल्ली एनसीआर में सोने के दामों में लगभग 6,600 रुपए की बढोतरी दर्ज की गई है । Delhi NCR में आज 24 कैरेट सोने का दाम 1,60,680 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए हैं, 22 कैरेट सोने के दाम 6,050 रुपए बढकर 1,47,300 रुपए प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने के दाम 4,950 रुपए बढकर 1,20,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं ।
वहीं GoodReturns की ही रिपोर्ट के अनुसार चांदी में भी बुधवार को भारी बढोतरी दर्ज की गई है । बुधवार को बाजार खुलते ही चांदी के दामों में 40 हज़ार रुपए प्रति किलोग्राम की बढोतरी हुई है जिसके बाद एक बार फिर से चांदी ने 3 लाख रुपए का आंकड़ा पा लिया है । अब दिल्ली एनसीआर में चांदी के दाम 3.20 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं ।











