Gold Silver Price Down : एक दिन तेज़ी दिखाने के बाद गिरे सोने चांदी के दाम, 20 हज़ार तक हुई गिरावट

Gold Silver Price Down : देश में सोने चांदी के भावों की आंख मिचोली जारी है । एक दिन सोने चांदी के दामों में उछाल आता है तो अगले ही पल धड़ाम से कीमते गिर जाती है । जहां बुधवार को देश में सोने चांदी के दामों ने अमेरिका के साथ हुई भारत की ट्रेड डील के बाद तेज़ी दिखाई थी वहीं गुरुवार को अचानक से बाजार खुलते ही सोने चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है ।

GoodReturns के अनुसार गुरुवार को चांदी के दामों में 20 हज़ार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है । अब चांदी के दाम 3.20 लाख रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 3 लाख प्रति किलोग्राम हो गए हैं । वहीं अगर सोने के दामों की बात करें तो लगभग 6 हज़ार रुपए की गिरावट के बाद अब Delhi NCR में सोने के दाम 1.54 लाख रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए हैं ।

GoodReturns के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में 24 कैरेट सोने के दाम 1,54,570 रुपए प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोने के दाम 1,41,700 रुपए प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने के दाम 1,15,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं । विशेषज्ञों का कहना है कि देश में अभी निवेशकों को इंतज़ार करना चाहिए । अभी सोने चांदी के दाम स्थिर होने के अनुमान नहीं है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button