Gold Silver Price Down : सोने चांदी के दाम हुए धड़ाम ! सोना 13 हज़ार तो चांदी 30 हज़ार रुपए सस्ती हुई, जानें ताज़ा भाव !

Gold Silver Price Down : मिडल ईस्ट में चल रहे इज़रायल ईरान युद्ध के बीच सोने चांदी के दामों में उठा पटक जारी है । पिछले 10 दिनों में सोने चांदी के दाम धड़ाम हो चुके हैं । युद्ध की वजह से शेयर मार्केट में भी भारी गिरावट आई है । वहीं गैस सिलेंडरों को लेकर भी लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है ।

10 दिन में 13 हज़ार टूटा सोना

GoodReturns के अनुसार सोने के दामों में लगातार गिरावट का दौर जारी है । पिछले दस दिनों की बात करें तो सोने के दामों में 13,000 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है । गुरुवार शाम को देश में सोने के दाम 1.50 लाख रुपए पर आ गए जो कि 11 मार्च को 1.63 लाख रुपए से अधिक थे ।

गुरुवार को सोने के 24 कैरेट सोने के दाम 1,50,270 रुपए पर बंद हुए तो वहीं 22 कैरेट सोने के दाम भी 1,37,740 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं । 18 कैरेट सोने के दाम 1,12,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं ।

Gold Silver Price Down

चांदी भी हुई फीकी

GoodReturns के अनुसार केवल सोना ही नहीं बल्कि चांदी के दामों में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है । पिछले दस दिनों में चांदी के दामों में भी 30,000 रुपए से ज्यादा का डाउनफॉल आया है । 11 मार्च को देश में चांदी के दाम 2,90,000 रुपए प्रति किलोग्राम था जो कि दस दिन बाद 2,59,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है ।

Gold Silver Price Down

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button