Gas Booking : LPG ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, इंडेन गैस बुकिंग के बदले नियम : जारी किए नए बुकिंग नंबर

बुकिंग में होने वाली देरी को देखते हुए नियमों में बदलाव, शहरी इलाकों में 25 और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी रिफिल

Gas Booking : इंडेन गैस बुकिंग के बदले नियम: IOCL ने जारी किए नए हेल्पलाइन नंबर, जानें अब कैसे होगा सिलेंडर बुक , पेट्रोलियम कंपनियों ने बहाल कीं डिजिटल सेवाएं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपने करोड़ों इंडेन (Indane) ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर दी है। मौजूदा लाइनों पर बढ़ते ट्रैफिक और बुकिंग में होने वाली देरी को देखते हुए कंपनी ने अतिरिक्त बुकिंग नंबर जारी किए हैं। इन नए नंबरों का उद्देश्य बुकिंग प्रक्रिया को सुचारू बनाना और ग्राहकों को तेजी से सेवा प्रदान करना है।


अब इन नंबरों पर भी कर सकेंगे बुकिंग

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ग्राहक अब नए सक्रिय किए गए इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (IVRS) नंबर 8391990070 पर कॉल करके अपना गैस रिफिल बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, एक समर्पित मिस्ड कॉल नंबर 8927225667 भी शुरू किया गया है। ये नए विकल्प मौजूदा बुकिंग चैनलों के साथ मिलकर काम करेंगे, जिससे पीक आवर्स के दौरान होने वाली भीड़भाड़ कम होगी।


बुकिंग के लिए अनिवार्य ‘वेटिंग पीरियड’ के नियम

सरकार ने गैस की कालाबाजारी और होर्डिंग को रोकने के लिए बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार:

  • शहरी ग्राहक: पिछली बुकिंग की तारीख से 25 दिन के बाद ही अगली बुकिंग कर सकेंगे।

  • ग्रामीण ग्राहक: ग्रामीण या सामान्य श्रेणी के ग्राहकों के लिए यह अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि 45 दिन निर्धारित की गई है। यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि रसोई गैस का वितरण सभी परिवारों में समान रूप से हो सके।


सभी डिजिटल सुविधाएं बहाल

पेट्रोलियम कंपनियों ने व्हाट्सएप (WhatsApp), मोबाइल ऐप और आईवीआरएस (IVRS) के माध्यम से बुकिंग की सुविधाओं को पूरी तरह बहाल कर दिया है। गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिले में एलपीजी की आपूर्ति सामान्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों, छात्रावासों वाले शैक्षणिक संस्थानों और खेल अकादमियों को प्राथमिकता के आधार पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, आपात स्थिति के लिए 20% स्टॉक रिजर्व रखने के आदेश भी दिए गए हैं।


अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक माध्यमों का करें उपयोग

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे गैस की कमी से जुड़ी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। जिले की सभी 58 गैस एजेंसियां सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं और ऑनलाइन बुकिंग के दो से तीन दिनों के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है।
नोट: ग्राहक हमेशा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही बुकिंग करें ताकि उन्हें ओटीपी (OTP) आधारित वेरिफिकेशन में कोई समस्या न आए।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤