Gold Price Today: सोने के भाव छु रहे आसमान, क्या पहुंचेगा 1 लाख पार ? देखें ताज़ा भाव

Gold Price Today: पिछले कुछ समय से सोने की कीमतें आसमान पर पहुंच गई है। इसकी मुख्य वजह ग्लोबल वोलैटिलिटी और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर का तनाव है। जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के देशों में रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया था तब से सोने के रेट में और तेजी देखने को मिली।

सोने ने एक नया रिकॉर्ड तोड़ा
आज MCX पर सोने ने नया रिकॉर्ड तोड़ा है। आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 85,760 रुपए और 24 कैरेट सोने का दाम 93,540 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। हाल ही में सोने के दाम में बढ़ोत्तरी इसलिए हो रही है क्योंकि निवेशक अस्थिर शेयर बाजार की बजाय सोने में निवेश को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं।

क्या यह चढ़ाव कायम रहेगा?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। जबकि अन्य का हना है कि अब इसकी कीमत में 40 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है।

सोने के दामों की कोई सीमा नहीं है
वहीं सोने की कीमतों की कोई सीमा नहीं है। ये तेजी नई शुरुआत नहीं , बल्कि मौजूदा ट्रेंड का ही विस्तार है। सोने का भाव 1 लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना कम है। क्योंकि इसके लिए ज्यादातर पॉजिटिव फैक्टर पहले ही बाजर में दिख चुके हैं और आगे बढ़ाने के लिए नया कारण नहीं नजर आ रहा है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button