Gangster Inderjit Arrested : राव इंद्रजीत सिंह दुबई में गिरफ्तार, Haryana STF भारत लाने की तैयारी में !

Gangster Inderjit Arrested : पिछले कुछ समय से गुरुग्राम में हुई आपराधिक घटनाओं में आरोपी गैंगस्टर राव इंद्रजीत सिंह दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है । ये जानकारी कुछ ही समय पहले हरियाणा एसटीएफ को मिली है जिसके बाद अब एसटीएफ ने गैंगस्टर राव इंद्रजीत सिंह को भारत प्रत्यर्पण करने के लिए प्रक्रिया शुरु कर दी है । Jagran की खबर के मुताबिक कुछ दिन पहले ही देश की एजेंसियों को इंटरपोल के जरिए ये जानकारी साझा की गई है ।

दिल्ली एनसीआर में मोस्ट वॉन्टेड है राव इंद्रजीत सिंह

हाल ही के दिनों में दिल्ली एनसीआर में लगातार हुई आपराधिक घटनाओं में गैंगस्टर राव इंद्रजीत सिंह का नाम आया है जिसके बाद गैंगस्टर पूरे दिल्ली एनसीआर में मोस्ट वॉन्टेड हो गया । जानकारी के मुताबिक साल 2025 में गैंगस्टर राव इंद्रजीत सिंह चोरी छिपे देश छोड़कर फरार हो गया था और दुबई चला गया था ।

भाऊ गैंग के साथ संबंध का हुआ खुलासा

साल 2025 में राव इंद्रजीत के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे पड़े थे जिसमें उसकी करोड़ो रुपए की संपत्ति कुर्क भी की गई । दुबई में होने के दौरान राव इंद्रजीत सिंह की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वो भाऊ गैंग से बातचीत करता हुआ पाया जिसके बाद राव इंद्रजीत सिंह के गैंगस्टर्स के साथ संबंधों का खुलासा हुआ ।

गुरुग्राम में हुई हत्याओं और हमलों में आया नाम

साल 2025 में गुरुग्राम में फायरिंग और हत्याओं का घटनाओं में गैंगस्टरों द्वारा ली गई जिम्मेवारियों में राव इंद्रजीत का नाम सामने आया जिसके बाद ये जगजाहिर होने लगा कि राव इंद्रजीत सिंह का गैंगस्टरों के साथ साठगांठ हैं । जिसके बाद से ही लगातार हरियाणा एसटीएफ राव इंद्रजीत पर शिकंजा करने की तैयारी करने लगी ।

Gems Tunes के मालिक हैं राव इंद्रजीत सिंह

गैंगस्टर राव इंद्रजीत सिंह मूल रुप से हरियाणा के कोसली के रहने वाले हैं । अपराध की दुनिया में नाम आने से पहले राव इंद्रजीत सिंह Gems Tunes म्यूजिक कंपनी चलाते थे । इस दौरान वो कई बड़े बड़े नेताओं और अभिनेताओं के साथ अपने फोटो खिचातें थे ।

लुकआउट सर्कुलर भी जारी हुआ

गैंगस्टर राव इंद्रजीत सिंह की गिरफ्तारी से पहले हरियाणा एसटीएफ ने इसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और इंटरपोल नोटिस भी जारी कराए । एसटीएफ सूत्रों से जानकारी मिली है कि कुछ दिनों पहले ही राव इंद्रजीत सिंह को आबू धाबी में गिरफ्तार कर लिया गया है ।

जांच में सामने आया था कि इंद्रजीत सिंह यादव जो जेम रिकार्ड इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का मालिक है। एक आपराधिक प्रकृति का व्यक्ति है और हत्या, रंगदारी, धोखाधड़ी, जमीन कब्जा तथा निजी फाइनेंसरों के कर्ज की जबरन वसूली जैसे मामलों में शामिल रहा है।

कई बार समन, नोटिस देने के बावजूद गैंगस्टर यादव जांच में शामिल नहीं हुआ और दुबई में रहकर कानून की प्रक्रिया से बचता रहा। यह भी आरोप है कि गैंगस्टर इंद्रजीत सिंह यादव अपने गैंग के जरिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अवैध तरीके से पैसे वसूलता है।

ये भी पढें : ED ने विदेश में बैठे Most Wanted राव इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर की छापेमारी, करोड़ों की गाड़ियां और कैश ज़ब्त 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button