Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित जमीन का किसानों को नहीं मिला मुआवजा, लिस्ट में कई गांव शामिल

Ganga Expressway:   देश की रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार नए एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जमीनों का अधिग्रहण कर रही हैं। इसी बीच जमीन अधिग्रहण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे के लिए किसानों की अधिग्रहीत हुई जमीन का मुआवजा न मिलने का मुद्दा MLC धर्मेंद्र सिंह द्वारा मंगलवार को विधान परिषद उठाया गया।

इन गावों के किसानों को नहीं मिला मुआवजा
इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन से आर्थिक मदद जारी की गई जो अब तक लंबित है। MLC ने कहा कि वाराणसी के सदर तहसील पांडेयपुर, आयर, सरईयां, सुलेमापुर, भटपुरवा कला, भटौंली कोहासी समेत कई गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान किया गया। किसानों को उनकी अधिग्रहण जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया।

संबंधित विभाग के अफसरों को कई बार लिखित और मौखिक भी बताया गया, लेकिन किसान भटक रहे हैं। किसानों में नाराजगी है। जल्द ही मुआवजा देने की मांग की।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!