Haryana News

Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे पर अब पहुंचना होगा आसान , बिना टोल टैक्स के कर सकेंगे सफर 

Advertisement
Advertisement

Expressway:   यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के लिए इंटरचेंज बनाने का काम शुरू हो गया है। दोनों इंटरचेंज करीब 480 मीटर लंबे और 11 मीटर चौड़े होंगे। इन्हें 6.01 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। इनका निर्माण कार्य इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य है।Expressway

यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी प्रस्तावित है। फिलहाल 230 एकड़ में प्रथम चरण के शिलान्यास की तैयारी चल रही है। यमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी को सीधे जोड़ने के लिए फिलहाल इंटरचेंज नहीं है। प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 21 किलोमीटर पर दो इंटरचेंज बनाने का निर्णय लिया था। दोनों इंटरचेंज भाईपुर गांव में बनाने का काम शुरू हो गया है। यहां अंडरपास पहले से बना है। ऐसे में वाहनों को उतरने के साथ ही एक्सप्रेसवे पर चढ़ने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। दोनों ही तरफ इंटरचेंज तीन-तीन लेन के होंगे। इंटरचेंज के लिए विकासकर्ता कंपनी का चयन कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। प्राधिकरण ने इसी वर्ष दोनों इंटरचेंज के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। लिंक एक्सप्रेसवे का यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर 28, 29, 32, 33 से भी सीधा जुड़ाव होगा, जिससे कार्गो के वाहनों को एयरपोर्ट तक पहुंचने या इससे जुड़े किसी भी रूट पर पहुंचना आसान हो जाएगा।Expressway

Advertisement

 

गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचना आसान होगा
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने 74.3 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट तैयार कर लिया है। यह लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के 54 गांव की जमीन पर बनेगा। लिंक एक्सप्रेसवे भी फिल्म सिटी के पास आकर जुड़ेगा, जिसमें यह दोनों इंटरचेंज सहायक बनेंगे। यह 120 मीटर चौड़ा लिंक एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे पर 44.3 किलोमीटर यानी बुलंदशहर के सियाना क्षेत्र से शुरू होगा और यमुना एक्सप्रेसवे के 24.8 किलोमीटर यानी सेक्टर-21 फिल्म सिटी के पास आकर जुड़ेगा। इसके आपस में जुड़ने से मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे के यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से ग्रेटर नोएडा तक की राह आसान हो जाएगी। साथ ही, देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को इस एक्सप्रेसवे के जरिए मेरठ से प्रयागराज तक भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।Expressway

बिना टोल टैक्स चुकाए सफर कर सकेंगे
फिलहाल यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल से पहले उतरने और चढ़ने की व्यवस्था नहीं है। नए इंटरचेंज के बनने से 21 किलोमीटर पर ही एक्सप्रेसवे पर बिना टोल टैक्स उतरने और चढ़ने की सुविधा मिलेगी, जिससे जेवर से पहले रह रहे लोगों का सफर आसान बनेगा। लोगों को ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उनका वक्त और ईंधन दोनों बचेगा। अभी एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल तक उतरने की कोई व्यवस्था नहीं है।

अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण ने कहा, ”नई फिल्म सिटी के लिए बनने वाले इंटरचेंज का काम शुरू हो गया है। दोनों इंटरचेंज को इसी वर्ष में पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना का काम अधिकारियों की देखरेख में गुणवत्तापूर्ण तरीके से चल रहा है।”Expressway

 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!