Delhi Pani Bill Mafi Yojana: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता जल्द लेकर हाजिर हो रहीं पानी बिल माफी योजना, इन लोगों को होगा मोटा फायदा
Delhi Govt News: रेखा गुप्ता जी के दिल्ली का सीएम बनते ही रेखा जी विकास कार्यों में जोरों शोरों से जुट गई है। रेखा गुप्ता जी दिल्ली वालों के लिए कल्याणकारी विकास योजनाएं ला रहीं है। इसी कड़ी में सीएम एक नई योजना लेकर आ रही है।

Delhi Pani Bill Mafi Yojana: रेखा गुप्ता जी के दिल्ली का सीएम बनते ही रेखा जी विकास कार्यों में जोरों शोरों से जुट गई है। रेखा गुप्ता जी दिल्ली वालों के लिए कल्याणकारी विकास योजनाएं ला रहीं है। इसी कड़ी में सीएम एक नई योजना (Delhi New Scheme 2025) लेकर आ रही है। Delhi Pani Bill Mafi Yojana
इस योजना के तहत दिल्ली के लाखों लोगों को उनके पुराने पानी के बिलों (Pani Bill Mafi Yojana) से राहत दी जा सकेगी। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बकाया बिलों के बोझ से राहत प्रदान करना है। यह छूट सभी उपभोक्ताओं को उपलब्ध नहीं होगी। दिल्ली जल बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, यह योजना केवल विवादित जल बिलों के निपटारे के लिए लाई गई थी। Delhi Pani Bill Mafi Yojana
वर्तमान में राजधानी में करीब 15 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके पास पानी के बिल लंबित और विवादित हैं। जल बोर्ड के अनुसार, कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि कम खपत के बावजूद बिल मांग से अधिक आ रहा है। ऐसे मामलों को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार की गई है, ताकि गलत बिलिंग के मामलों को सुधारा जा सके और उपभोक्ताओं को राहत दी जा सके। Delhi Pani Bill Mafi Yojana
इस योजना के तहत कॉलोनियों को ए से एच श्रेणी में वर्गीकृत किया जाएगा। ए, बी जैसी उच्च श्रेणी की कॉलोनियों को कम छूट मिलेगी। इस प्रकार, ई, एफ, जी और एच श्रेणी की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को 90 से 100 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। लेकिन यह छूट कब लागू होगी इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। Delhi Pani Bill Mafi Yojana