Electricity Bill : बिजली बिल कम करने का DHBVN ने बताया तरीका, 11 नवंबर से पहले करना होगा ये काम, पढें पूरी डिटेल
बिजली निगम के प्रबंध निदेशक अशोक गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस योजना को ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं

Electricity Bill : अगर आपका भी बिजली का बिल पिछले काफी दिनों से बकाया है और उस पर काफी ज्यादा सरचार्ज लग गया है तो आपके लिए उसको क्लीयर करने का बेहतरीन मौका है । दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने बिजली बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है । निगम ने बिजली बिल ब्याज माफी योजना 2025 लागू की है, जिसके तहत डिफाल्टर उपभोक्ता बकाया राशि पर लगने वाले सरचार्ज में छूट पा सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 11 नवंबर, 2025 है।
बिजली निगम के प्रबंध निदेशक अशोक गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस योजना को ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं । इस पहल का उद्देश्य बकाया बिलों की वसूली करना और उपभोक्ताओं को राहत देना है। निगम ने अब तक इस योजना के माध्यम से 10 करोड़ रुपये की वसूली की है।
कौन हैं इस योजना के पात्र ?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कौन कौन योग्य है इसकी भी जानकारी बिजली निगम के द्वारा दी गई है । बिजली निगम अधिकारियों के मुताबिक जो उपभोक्ता 31 अगस्त 2024 तक डिफॉल्टर हो चुके थे और जिन्होने 9 मई 2025 तक अपना बकाया बिल जमा नहीं किया है वो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं । बिजली निगम ने बताया है कि इस योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी डोमेस्टिक उपभोक्ता, कृषि उपभोक्ता, औद्योगिर उपभोक्ता उसके साथ ही सरकारी, नगर पालिका, ग्राम पंचायत और अन्य पब्लिक युटिलिटी उपभोक्ता उठा सकते हैं ।
विभिन्न श्रेणियों के लिए लाभ
इस योजना के तहत अगल अलग श्रेणियों वाले उपभोक्ता अलग अलग तरह के लाभ उठा सकते हैं । निगम अधिकारियों ने बताया कि डोमेस्टिक या घरेलु उपभोक्ता अगर अपने बकाया बिल का एकमुश्त भुगतान करते हैं तो आपको पूरे बिल पर ना केवल 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी बल्कि आपका पूरा ब्याज़ माफ कर दिया जाएगा ।
इस तरह कृषि उपभोक्ताओं के लिए विशेष छूट दी गई है । कृषि उपभोक्ता अपने बकाया बिल को तीन किश्तो में भुगतान करते हैं । औद्योगिक उपभोक्ता अगर एकमुश्त भुगतान करते हैं तो उनके 50 प्रतिशत सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा ।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
- गलत बिलिंग: यदि आपके बिल में कोई गड़बड़ी है, तो आप उसे सही करवाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- न्यायालय में लंबित मामले: जिन उपभोक्ताओं के बिल से जुड़े मामले कोर्ट में हैं, वे केस वापस लेकर इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।
- नियमों का पालन: योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ता को समय पर किश्तें या भुगतान करना होगा। यदि कोई उपभोक्ता किश्त चूक जाता है, तो वह योजना से बाहर हो जाएगा और उस पर फिर से ब्याज लगना शुरू हो जाएगा।
- कनेक्शन दोबारा जुड़वाना: जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, वे भी तय शर्तों को पूरा कर उन्हें दोबारा जुड़वा सकते हैं।