आधी रात को Gurugram Court में पंजाब के मंत्री की पेशी, 150 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला ?

Gurugram Court : गुरुग्राम के इतिहास में पहली बार आधी रात को कोर्ट लगाई गई । मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपो में गिरफ्तार किए गए पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री की पेशी को लेकर पहली बार गुरुग्राम की कोर्ट आधी रात तक चली । कोर्ट ने गिरफ्तार मंत्री को 7 दिन की ED की रिमांड पर भेज दिया वहीं मंत्री के वकील ने आरोप लगाया है कि ED ने बिना जांच के मंत्री को गिरफ्तार किया ।
केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में शनिवार सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में उनकी सरकारी कोठी से गिरफ्तार किया । मंत्री जी से ED ने करीब 10 घंटो तक चंडीगढ़ में ही पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर गुरुग्राम की कोर्ट में पेश किया ।

157 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
ED ने शनिवार सुबह ही मंत्री अरोड़ा पर चंडीगढ़ में उनके सरकारी घर, दिल्ली और गुरुग्राम के 5 ठिकानों पर रेड की । ED ने खुलासा किया कि अरोड़ा ने अपनी फर्मों के जरिए मोबाइल खरीद की करीब 157.12 करोड़ रुपए की फर्जी बिक्री और शेल कंपनियों के माध्यम से फर्जी एक्सपोर्ट किए ।
FIR में आरोप लगाए गए हैं कि मंत्री जी ने भारत से दुबई 157 करोड़ रुपए के मोबाइल एक्सपोर्ट किए जिसके लिए करीब 102 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ जबकि जांच में असल में किसी भी माल का एक्सपोर्ट हुआ ही नहीं बल्कि पैसों का लेनदेन किया गया जो कि जांच में मनी लॉन्ड्रिंग लग रहा है ।
ED की टीम ने आरोप लगाए हैं कि पैसों के लेनदेन के लिए फर्जी GST बिल बनाए गए और शेल कंपनियों के जरिए पैसों का लेनदेन किया गया । इसी को लेकर 18 अप्रैल को गुरुग्राम के उद्योग विहार थाने में मंत्री और दो कंपनियों समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था ।
इसके अलावा दुबई से भारत में अवैध रकम की राउंड-ट्रिपिंग के लिए इन सामानों के एक्सपोर्ट का इस्तेमाल किया। फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और एक्सपोर्ट पर GST रिफंड तथा ड्यूटी ड्रॉबैक लेने के लिए दिल्ली की गैर-मौजूद फर्मों से कई फर्जी GST खरीद बिल हासिल किए गए। इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा और व्यक्तिगत लाभ कमाया गया।
वकील ने आरोपों को नकारा
वहीं AAP सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के वकील अर्जुन ने मीडिया से बात करते हुए ED पर पक्षपात कार्रवाई करने का आरोप लगाया । वकील अर्जुन ने आरोप लगाया कि उनके क्लाइंट को अभी तक FIR की कॉपी भी उपलब्ध नहीं कराई गई है । मंत्री के वकील ने कहा है कि मंत्री जी ने कोई हेरफेर नहीं किया है बल्कि ED ने बिना किसी जांच और सुबूत के ही मंत्री जी को गिरफ्तार कर लिया ।
कोर्ट ने दी 7 दिन की रिमांड
ED ने गिरफ्तार किए मंत्री संजीव अरोड़ा को रात करीब साढे 11 बजे गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया । जहां करीब 3 घंटों तक कोर्ट में सुनवाई चली । ईडी ने कोर्ट से मंत्री की 10 दिन की रिमांड की डिमांड की थी लेकिन गुरुग्राम कोर्ट ने ईडी को 7 दिन की रिमांड दी है । अब 16 मई को मंत्री संजीव अरोड़ा को दोबारा से कोर्ट में पेश किया जाएगा ।