अब गाड़ियों का Toll Plaza पर कटेगा चालान, तुरंत चेक करें आपकी गाड़ी लिस्ट में तो नहीं, नया सिस्टम लागू

Toll Plaza : अब देश में एक्सप्रेसवे पर सफर करते वक्त टोल प्लाजा पर केवल आपकी गाड़ी से टोल ही नहीं वसूला जाएगा बल्कि अब आपकी गाड़ी का चालान भी टोल प्लाजा पर होगा । इसके लिए देश के इस राज्य में ई डिटेक्शन सिस्टम लागू किया जा रहा है जिसके बाद राज्य में टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के चालान भी काटे जाएंगे । यदि किसी वाहन के दस्तावेज़ अधूरे हैं या अपडेट नहीं है तो टोल पर आते ही आपका चालान काट दिया जाएगा ।
इन टोल प्लाजाओं पर ऑटोमैटिक सिस्टम लगाए जा रहे हैं । इस प्रणाली के जरिए ऑटोमैटिक ही अगर किसी वाहन के कागजात पूरे नहीं है तो चालान काट दिया जाएगा । इसीलिए अब से बिना कागजात, बिना इंश्योरेंस, या फिटनेस सर्टिफिकेट के गाड़ी चलाना आपके लिए महंगा पड़ सकता है ।
एक्सप्रेसवे पर शुरू हो रही ई डिटेक्शन प्रणाली
उत्तर प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे (Expressway) पर ई डिटेक्शन सिस्टम (E Detection System) लागू किया जा रहा है । टोल प्लाजा पर हाई रिजॉल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं । जो गुजरने वाले वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे । इसके बाद वाहन की जानकारी केंद्रीय डेटाबेस से मैच की जाएगी । बीमा (Insuarance), प्रदूषण प्रमाणपत्र (Pollution Certificate), फिटनेस (Fitness Certificate) और परमिट (Permit) की वैधता तुरंत चेक होगी ।
अगर किसी दस्तावेज की वैलेडिटी (Validity) खत्म मिली या रिकॉर्ड अधूरा पाया गया तो सिस्टम अपने आप ई चालान (E Challan) जनरेट कर देगा । यह प्रोसेस पूरी तरह ऑटोमेटेड (Automated) होगी और इसमें मैनुअली कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी । शुरुआत बड़े रूट से की जा रही है । जिसके बाद दूसरे हाईवे (Highway) तक बढ़ाया जाएगा ।
किन गाड़ियों का कटेगा चालान ? (Toll Plaza)
अगर किसी गाड़ी का बीमा वैलिड नहीं है तो लगभग 2000 रुपये तक का चालान हो सकता है । पॉल्यूशन सर्टिफिकेट न होने पर करीब 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है । फिटनेस सर्टिफिकेट की कमी पर पहली बार 5000 रुपये और दोबारा गलती पर 10 हजार रुपये तक की पेनल्टी लगेगी ।
बिना वैध परमिट के गाड़ी चलाने पर भी लगभग 10 हजार रुपये का जुर्माना तय है । यह रकम नियमों के तहत तय की गई हैं और सीधे वाहन मालिक के नाम दर्ज होंगी । चालान की जानकारी मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी इसलिए रजिस्ट्रेशन डिटेल्स अपडेट रखना भी जरूरी है ।
मोटे चालान से कैसे बचें ?
अगर आप रेगुलर तौर पर एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं तो सबसे पहले अपने वाहन के सभी दस्तावेज ऑनलाइन चेक करें । बीमा, पॉल्यूशन और फिटनेस की एक्सपायरी डेट देखें और समय रहते रिन्यू करा लें । कई लोग सोचते हैं कि टोल पार करने भर से काम चल जाएगा. लेकिन अब डिजिटल निगरानी में ऐसा नहीं होगा ।
ई डिटेक्शन सिस्टम (E Detection System) तुरंत गड़बड़ी पकड़ लेगा । ध्यान रखें,चालान कटने के बाद उसे भरना ही होगा और देर करने पर एक्सट्रा चार्ज भी जुड़ सकता है । बेहतर यही है कि सफर से पहले दस्तावेज पूरे रखें. जिससे रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो ।









